फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Four new corona infected, 11 healthy, no death

Prayagraj Corona Update: कोरोना के चार नए संक्रमित, 11 हुए स्वस्थ, कोई मौत नहीं

Tue, 13 Jul 2021 12:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 13 Jul 2021 12:59 AM IST
सार

  • 6656 लोगों की कोविड जांच, एसआरएन अस्पताल में दस मरीज भर्ती

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Four new corona infected, 11 healthy, no death
prayagraj news : मेडिकल कॉलेज में कोविड वैक्सीन लगवाती युवती। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतारचढ़ाव का क्रम बना है। सोमवार को जिले में सिर्फ चार नए पॉजिटिव मिले। वहीं 11 लोगों ने कोरोना को मात दी। उपचार के दौरान किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक सोमवार को 6656 लोगों की कोविड जांच कराई गई। संक्रमित मिले सभी चार संक्रमितों की ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं है। इन्हें संक्रमण कहां से हुआ, इस बारे में आरआरटी टीमें जांच करेंगी। सभी के परिवारीजनों और संपर्कियों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी। तीन संक्रमितों में फ्लू के लक्षण और एक को बुखार की शिकायत बताई गई है। 
विज्ञापन


डॉ. एके तिवारी के मुताबिक सोमवार को 11 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। दो लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वहीं नौ लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर कोविड जांच की जा रही है। मुंबई समेत उन प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की अनिवार्य रूप से जांच की जा रही है, जहां संक्रमण का प्रसार ज्यादा है।
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Four new corona infected, 11 healthy, no death
prayagraj news : मेडिकल कॉलेज में वैक्सीनेशन के लिए कतार में खड़े लोग। - फोटो : prayagraj
जिले को मिलीं 20 हजार कोविड वैक्सीन डोज, दस हजार को लगा टीका
सोमवार को जिले के कोविड वैक्सीन भंडार को 20 हजार डोज प्राप्त हुईं। वाराणसी से देर शाम वैक्सीन डोज की खेप यहां पहुंची। वहीं दिन भर में 44 केंद्रों पर 10301 लोगों का टीकाकरण किया गया। वैक्सीन की कमी के चलते छह ब्लॉकों में क्लस्टर योजना के तहत टीकाकरण कार्य अगली सूचना तक स्थगित रहेगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक जिले में अब करीब 35 हजार कोविड वैक्सीन की डोज उपलब्ध हैं। सोमवार को सभी 44 केंद्रों पर 6707 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। वहीं 3594 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 

जिले में हाईकोर्ट, डिस्ट्रिक कोर्ट, नगर निगम, एजी आफिस के साथ रज्जू भइय्या विश्वविद्यालय, पॉवर कारपोरेशन तथा सैन्य क्षेत्र के तीन केंद्रों पर वर्क साइड वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है। इन केंद्रों पर पहली और दूसरी डोज लगवाने वालों को मौके पर पंजीकरण कराने की सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed