Prayagraj Corona Update: निजी अस्पताल में काम करने वाली दो महिला हेल्थ वर्कर को कोरोना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना के दो नए मरीज सामने आए हैं। ये दोनों ही सील हो चुके निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं। इन्होंने मांडा के एक पाजिटिव व्यक्ति की देखभाल के लिए ड्यूटी की थी। संक्रमण के दो नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है।
इसके साथ जिले में दो नए हॉट स्पॉट भी बढ़ गए हैं। प्रशासन के अफसरों ने दोनों ही इलाकों को सील कर दिया है। इसके साथ ही दोनों स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के संपर्क में आने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिवार के 12 से अधिक लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
पॉजिटिव पाई गईं महिलाओं में एक 32 वर्षीय युवती चकिया मेन रोड की रहने वाली है, जबकि दूसरी 30 वर्षीय चकमंडी, जनता एकेडमी के पास की रहने वाली है। ये दोनों कानपुर रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य वर्कर हैं।
हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव आए मांडा के एक 56 वर्षीय व्यक्ति की देखरेख के लिए इनकी ड्यूटी लगाई गई थी। हालांकि इस अस्पताल को पहले ही सील किया जा चुका है। मांडा का संक्रमित मरीज इस समय कोविड-19 एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती है। उसकी कोरोना रिपोर्ट दो जून को आई थी।
कुल संख्या 132
नए मामले 2
एक्टिव केस 47
ठीक होकर घर गए 82
हॉटस्पॉट 72
अब तक मौत 4
प्रयागराज का एक और प्रतापगढ़ के दो संदिग्ध भर्ती, दो की छुट्टी
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में रविवार को तीन संदिग्धों को भर्ती किया गया है, जबकि 275 लोग ओपीडी में स्क्रीनिंग कराने पहुंचे थे। भर्ती होने वालों में एक प्रयागराज का और दो प्रतापगढ़ के हैं। तीनों को जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी। उधर, कोटवां एल-1 हॉस्पिटल से दो मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी कर दी गई।एल-1 हॉस्पिटल के नोडल इंचार्ज डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि दोनों मउआइमा के थे। उधर, कालिंदीपुरम क्वारंटीन सेंटर के नोडल इंचार्ज डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि सोमवार को 200 से अधिक नमूने मेडिकल कॉलेज जांच को भेजे गए हैं। ये नमूने जिले भर मेें आए प्रवासियों के हैं।