फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Chances of relief from Corona, 21 new patients found, no death even on the third day

Prayagraj Corona Update: कोरोना से राहत के आसार, 21 नए मरीज मिले, तीसरे दिन भी कोई मौत नहीं

Mon, 07 Jun 2021 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Jun 2021 12:53 AM IST
सार

  • 7572 लोगों की कराई गई कोरोना की जांच, लगातार तीसरे दिन कोई मौत नहीं

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Chances of relief from Corona, 21 new patients found, no death even on the third day
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

विस्तार

लॉकडाउन के चलते कोराना के नए मामले रविवार को भी कम मिले। जबकि संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या तकरीबन डेढ़ गुनी अधिक रही। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रविवार को कोरोना के 21 नए मामले सामने आए हैं जबकि 34 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। इसमें सात लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। जबकि 27 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। 
विज्ञापन


डॉ. सहाय के मुताबिक जिले में रविवार को 7572 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई है। इसमें से 21 लोगों में पुष्टि हुई है। राहत की बात यह भी रही कि कोरोना से तीसरे दिन लगातार किसी की भी मौत नहीं हुई है। सात लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिली है। इससे भर्ती मरीजों की संख्या भी कम हो गई है। एसआरएन और बेली दोनों अस्पतालों में मिलाकर रविवार की शाम आठ बजे तक 29 मरीज भर्ती थे। इसके अलावा जिले में अब तक 68 हजार, 334 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन


कोरोना के नए मरीजों की संख्या लगातार कम होने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन राहत की सांस ले रहा है। सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय का कहना है कि अनलॉक स्थिति में संक्रमण का प्रसार न हो इसके लिए काम किया जा रहा है। जिससे कि जिले में कोरोना नियंत्रित रहे और आने वाले दिनों में इससे लोगों को मुक्ति मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed