फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना के 67 नए पॉजिटव मिले, एक की मौत, एक दिन में पहली बार मिले इतनी संख्या में संक्रमित

Fri, 17 Jul 2020 08:41 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jul 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 67 new corona positives found in Prayagraj, infected for the first time in a day
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिले में शुक्रवार को एक दिन में कोरोना के रिकार्ड 67 नए मरीज सामने आए। 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या में इस अप्रत्याशित वृद्धि से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 67 नए मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या 819 पहुंच गई है। इस तरह से एक्टिव केसों की संख्या 280 पहुंच गई है। वहीं शुक्रवार को राजरूपपुर के एक बुजुर्ग की संक्रमण से मौत हो गई। इसके बाद मरने वालों का आंकड़ा भी 32 हो गया है। 

Prayagraj Corona Update: 67 new corona positives found in Prayagraj, infected for the first time in a day
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सीएमओ की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को पहली बार इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित आए हैं। इसके पहले नौ जुलाई और फिर 15 जुलाई को 52-52 केस सामने आए थे। संक्रमितों की अप्रत्याशित वृद्धि पर काबू पाने के लिए अफसर मंथन कर रहे हैं, लेकिन कोई ठोस रास्ता नहीं निकल सका है। जानकारों के मुताबिक अगर जल्दी ही कुछ ठोस कदम नहीं उठाए गए तो परिणाम और भयानक हो सकते हैं।

Prayagraj Corona Update: 67 new corona positives found in Prayagraj, infected for the first time in a day
prayagraj news - फोटो : prayagraj
हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अफसर स्थिति को नियंत्रित ही बता रहे हैं। उनके मुताबिक जिले में एक्टिव केसों की संख्या 280 है, जबकि 509 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

शुक्रवार को भी 30 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को कोटंवा-बनी में 45, बेली में 66, रेलवे कोविड केयर सेंटर में 41 और एसआरएन में कोविड के 97 मरीज भर्ती हैं। हालांकि, इन आंकड़ों में स्वास्थ्य विभाग ने कौशाम्बी में संक्रमित पाए गए करीब एक दर्जन आईटीबीपी के जवानों का आंकड़ा नहीं जोड़ा है। साथ ही दूसरे जिलों में रहने वाले उन लोगों के नाम भी नहीं जोड़े गए, जो जिले में संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 67 new corona positives found in Prayagraj, infected for the first time in a day
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिला सूचना कार्यालय का कर्मचारी भी पॉजिटिव

जिला सूचना कार्यालय का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया है। शुक्रवार शाम को फोन पर उन्हें इसकी सूचना दी गई। हालांकि, सर्दी, जुकाम की शिकायत के बाद वह करीब एक सप्ताह से ऑफिस नहीं आ रहे थे। तबीयत खराब होने पर उनकी जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूचना कार्यालय के बगल में एसीएम चतुर्थ का कक्ष है।

इसके नीचे एसीएम प्रथम, द्वितीय और तृतीय के कार्यालय हैं। ऐसे में सूचना कार्यालय के कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद कलक्ट्रेट कर्मियों में भय है। एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि  प्रोटोकाल के तहत कार्रवाई की जाएगी। उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 67 new corona positives found in Prayagraj, infected for the first time in a day
ओपीडी - फोटो : अमर उजाला

बेली अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं बंद, कॉल्विन में जाइए 

लॉकडाउन में पूरी तरह से बंद बेली अस्पताल में कोरेाना मरीजों के भर्ती होने के बाद से ही इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। अब सामान्य मरीजों को उपचार के लिए कॉल्विन अस्पताल जाना पड़ेगा। कॉल्विन अस्पताल में सारी सेवाएं बहाल हैं।

बेली अस्पताल में सात जुलाई से कोविड मरीजों को भर्ती किया जाने लगा है। इसके बाद से ही वहां इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। हालांकि, उसके पहले भी इमरजेंसी में जाने वाले सामान्य मरीजों का ही इलाज वहां हो रहा था। गंभीर मरीजों को तुरंत ही एसआरएन रेफर कर दिया जा रहा था। बेली अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं नहीं चल रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed