फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: 372 defeated Corona, 338 newly infected, two killed

Prayagraj Corona Update: 372 ने कोरोना को हराया, 338 नए संक्रमित, दो की मौत

Mon, 14 Sep 2020 06:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Sep 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 372 defeated Corona, 338 newly infected, two killed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार का दिन कोरोना संक्रमण के मामले में पिछले दिनों के मुकाबले थोड़ा राहत भरा रहा। नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही। जबकि दो मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को 338 नए संक्रमित मिले। जबकि संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या 372 रही। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि रविवार का दिन पिछले दिनों के मुकाबले राहत देने वाला रहा।
विज्ञापन

 
डॉ. सहाय के मुताबिक रविवार को 338 नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 14317 पर पहुंच गई। जबकि अब तक 10449 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। रविवार को 35 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। जबकि 337 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। जिन अस्पतालों से मरीजों को छुट्टी दी गई है, उसमें कालिंदीपुरम से तीन, रेलवे से चार, यूनानी मेडिकल कॉलेज हिम्मतगंज से दो, बेली से आठ, दो निजी अस्पतालों से 12 और स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से आठ लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


इन अस्पतालों में इस समय 353 लोग भर्ती हैं। एसआरएन चिकित्सालय में सबसे अधिक 140 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा रेलवे हॉस्पिटल में 47, कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम में 63, यूनानी मेडिकल कॉलेज में सात, दो निजी अस्पतालों में 63, बेली में 33 मरीज भर्ती हैं। भर्ती होने वालों में करीब 30 से 35 मरीज गंभीर हैं। कुछ को वेंटिलेटर पर और कुछ मरीजों को ऑक्सीजन पर रखा गया है। इसके अलावा 2044 संदिग्ध लोगों की जांच के लिए स्वाब सैंपल लिया गया है और 2312 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने कहा कि रविवार को कई मोबाइल टीमों को भी जांच में लगाया गया था। मोबाइल टीमें मोहल्लों में पहुंचकर लोगों का रैपिड टेस्ट किया। सिविल लाइंस हनुमान मंदिर के पास निवासी एक 81 साल की बुजुर्ग महिला का उनके घर पर जाकर टीम ने एंटीजन टेस्ट किया। बुजुर्ग महिला पैरालिसिस की चपेट में थीं। महिला पॉजिटिव आई। 

निजी अस्पतालों में एंटीजन टेस्ट में मिले अब तक 444 पॉजिटिव

निजी अस्पतालों में हो रहे एंटीजन टेस्ट में अब तक 444 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। यह रिपोर्ट शहर के 30 निजी अस्पतालों में हुई जांच पर आधारित है। रविवार को इन अस्पतालों में 32 लोग पॉजिटिव आए हैं। यहां कुल 2754 टेस्ट किए गए हैं। पॉजिटिव आने का रेसियो करीब 16 फीसदी है। डॉ. ऋषि के मुताबिक निजी अस्पतालों में जांच शुरू होने से संक्रमित मामले जल्दी सामने आ रहे हैं। इससे संक्रमण को नियंत्रित करने में बहुत मदद मिली है। एक-दो दिन में अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed