{"_id":"60734e730e9bb77d0e3f68e2","slug":"prayagraj-corona-update-1628-found-infected-eight-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: 1628 मिले संक्रमित, आठ की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: 1628 मिले संक्रमित, आठ की मौत
Mon, 12 Apr 2021 01:00 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:00 AM IST
सार
- कोरोना स्रंकमण की चपेट में आने वालों में डीपीआरओ, आरपीएफ अफसर, कई बैंक मैनेजर शामिल
- 224 हुए डिस्चार्ज, 9805 लोगों की हुई जांच
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
विस्तार
कोरोना लगातार कहर ढा रहा है। रविवार को डीपीआरओ, आरपीएफ अफसर, कई बैंकों के मैनेजर, शिक्षक, अधिवक्ता संक्रमण की चपेट में आ गए। सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक रविवार को 9805 लोगों की जांच हुई है। इसमें 1628 लोग संक्रमित पाए गए। हालांकि, यह संख्या शनिवार के मुकाबले यह संख्या 54 कम है। इससे स्वास्थ्य अफसरों को थोड़ी राहत मिली है। इसके अलावा 224 संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। जबकि आठ लोगों की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि संक्रमण मुक्त होने वालों में 25 की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इसमें एसआरएन से 18 को डिस्चार्ज किया गया हैं जबकि निजी अस्पताल से सात लोगों को छुट्टी मिली है। इसके अलावा 199 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि अब तक 22463 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ।
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj