फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona News: Team engaged in curbing community spread, seven hundred samples taken from nine areas

Prayagraj Corona News: सामुदायिक प्रसार रोकने में जुटी टीम, नौ इलाकों से लिए गए सात सौ नमूने

Wed, 10 Jun 2020 01:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Jun 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona News: Team engaged in curbing community spread, seven hundred samples taken from nine areas
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना के बढ़ते मामले और शहरी और ग्रामीण इलाकों में सामुदायिक प्रसार की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को एक बड़ा अभियान चलाया। शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में कोरोना की जांच के लिए सौ लोगों की कोरोना की जांच के लिए नमूने लिए। नमूने लेने के लिए स्वास्थ्य टीमें शहर के साथ सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई हुई थीं। लिए गए नमूनों में पचास वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के नमूने ज्यादा हैं। इनमें से कुछ नमूने कालिंदीपुरम से भी लिए गए हैं। यहां जिले भर से लोगों को लाया गया था। 
विज्ञापन


कालिंदीपुरम क्वारंटीन सेंटर के नोडल इंचार्ज डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि कोलिंदीपुरम सेंटर से 25 नमूने लिए गए हैं जबकि बाकी नमूने शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर से लिए गए।
विज्ञापन


शहर में स्वास्थ्य टीमों ने दारागंज, टीबी अस्पताल के पीछे आबादी वाले इलाके से नमूने लिए हैं। यहां नमूने लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें गईं हुईं थीं। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में मांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रतापपुर, फूलपुर, मेजा, रामनगर, कौंधियारा और शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अलग-अलग टीमों ने जाकर नमूने लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कोरोना की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। इसके पहले पौने तीन सौ तक नमूने एक दिन में लिए जा चुके हैं। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि हफ्ते भर से रोजाना ढाई सौ से अधिक नमूने कोरोना की जांच के लिए जिले भर से लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 50 वर्ष से अधिक उम्र के सभी प्रवासियों के नमूने लिए जाएंगे। 


डॉ0 ऋषि सहाय ने कहा कि जिले में अभी कोरोना का सामुदायिक प्रसार नहीं है लेकिन सामुदायिक प्रसार के मुहाने पर खड़ा है। अनलॉक होने से इसका खतरा और बढ़ गया है। इसे रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा जांच कराना और लोगोें द्वारा मास्क, सेनिटाइजर का इस्तेमाल करना और हाथ को साबुन से लगातार धुलते रहना जरूरी है। इसके अलावा एक मिनट की फिजीकल दूरी भी बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों का सहयोग जरूरी है। बिना उसके कोरोना के खिलाफ जंग को नहीं जीता जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed