{"_id":"5f4564478ebc3e3d007f4bd5","slug":"prayagraj-corona-news-corona-sets-record-again-338-new-infected-four-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona News: कोरोना ने फिर बनाया रिकार्ड, 338 नए संक्रमित मिले, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona News: कोरोना ने फिर बनाया रिकार्ड, 338 नए संक्रमित मिले, चार की मौत
Wed, 26 Aug 2020 12:49 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना ने मंगलवार को नया रिकार्ड बनाया, कुल 338 नए संक्रमित मिले और चार लोगों की मौत हो गई। नए संक्रमितों के साथ जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 7815 हो गई। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 67 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इसके अलावा 195 लोगों का होम आइसोलेशन भी पूरा हुआ। जनपद में मंगलवार को एक्टिव केसों की संख्या 1999 हो गई। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
इसके अलावा 195 लोगों का होम आइसोलेशन भी पूरा हुआ। जनपद में मंगलवार को एक्टिव केसों की संख्या 1999 हो गई। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि मंगलवार को कोविड जांच के लिए 2786 लोगों का स्वाब सैंपल लिया गया , जबकि 3349 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही अब तक कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 3072 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 2618 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। इससे रिकवरी रेट में तेजी से इजाफा हो रहा है। रिकवरी रेट 73 फीसदी के आसपास बना हुआ है, जबकि 1614 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को कोटवा-बनी से पांच, कांलिंदीपुरम से छह, रेलवे अस्पताल से पांच, यूनानी से छह, बेली से 19, दोनों निजी अस्पतालों से एक-एक और एसआरएन से 24 लोगों को छुट्टी दी गई। इसके अलावा कोटवा-बनी में 321, रेलवे हॉस्पिटल में 48, कालिंदीपुरम में 64, यूनानी में 29, बेली में 82, दोनों निजी अस्पताल में 58, एसआरएन चिकित्सालय में प्रयागराज के 145 मरीज भर्ती हैं।