फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona News: Corona infection reaches every corner of the city

Prayagraj Corona News: शहर के हर कोने-कोने तक पहुंचा कोरोना का संक्रमण

Fri, 19 Jun 2020 11:27 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona News: Corona infection reaches every corner of the city
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना का संक्रमण पूरे जिले में है लेकिन शहर में करीब-करीब अब हर इलाका इसके दायरे में आ चुका है। दारागंज श्मशान घाट से लेकर झलवा के पास आईटीबीपी के मुख्यालय तक उधर, मीरापुर से लेकर उत्तर की तरफ उत्तर में शिवकुटी तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन


शहर के आधा दर्जन से अधिक बड़े अस्पताल भी इसके दायरे में आ चुके हैं। जबकि स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में इमरजेंसी सहित कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, मेडिसिन आईसीयू सहित तीन विभाग भी सील किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

Prayagraj Corona News: Corona infection reaches every corner of the city
prayagraj news - फोटो : prayagraj

रोजाना औसतन पांच से छह नए संक्रमित इसके सामने आ रहे हैं। कई मामलों में संक्रमण के सोर्स का पता नहीं चल सका है। इससे संकट गहरा गया है। हालांकि, रिकवरी रेट दो तिहाई के आसपास भी पहुंच चुका हैं। इससे थोड़ी राहत भी महसूस भी हैं। 

जिले में कोरोना का संक्रमण सबसे पहले शाहगंज स्थित तब्लीगी जमात के मुसाफिर खाने में रह रहे इंडोनेशियाई नागरिक में मिला था। इसके बाद  शिवकुटी फिर लूकरगंज के इंजीनियर कैसे संक्रमित हुआ यह आज तक पता नही चल पाया। जबकि, इंजीनियर से उसकी फेमिली और घर में काम करने वाले कुल सात लोग पॉजिटिव हुए।

Prayagraj Corona News: Corona infection reaches every corner of the city
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इसके बाद से शहर में कोरोना के संक्रमण का दायरा बढ़ता गया। करेली की महिला, उसी इलाके का चोरी करने वाला युवक, मीरापुर का कारोबारी, शाहगंज नखासकोहना स्थित, रामबाग, हटिया बहादुरगंज, सिविल लाइंस, अल्लापुर, दारागंज, कालिंदीपुरम, लोकनाथ, मुट्ठीगंज, मालवीयनगर, अशोकनगर, चकिया, सुलेम सराय, ट्रांसपोर्टनगर, रानीमंडी का कोलहनटोला, अकबरपुर, ओल्ड कटरा, एसएसपी, कार्यालय, एसएसपी आवास, झलवा के पास स्थित आईटीबीपी कार्यालय, जीआरपी ऑफिस, बीएसएनएल में काम करने वाले लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

आधा दर्जन से अधिक मामले ऐसे हैं, जिसमें सोर्स का पता नहीं अभी तक नहीं चल सका है। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की चिंताएं बढ़ गईं हैं। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि जो हालात हैं उसमें संक्रमण के मामले अभी और बढ़ेंगे।

विज्ञापन

Prayagraj Corona News: Corona infection reaches every corner of the city
prayagraj news - फोटो : prayagraj

नैनी, झूंसी, फाफामऊ में लगातार मिल रहे संक्रमित

शहर के साथ नैनी, झूंसी और फाफामऊ में भी कोरोना के संक्रमित मामले लगातार मिल रहे हैं। झूंसी इलाके में एक दर्जन से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि फाफामऊ और नैनी, दोनों इलाकों में ही 10 के आसपास कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि इन इलाकों से जो भी मामले सामने आए हैं। सभी की टूर हिस्ट्री है और एक-दो को छोड़कर सभी घर चले गए हैं। 

Prayagraj Corona News: Corona infection reaches every corner of the city
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एसएसपी, एसीएमओ सहित कई बड़े लोग भी आए जद में

कोरोना धीरे-धीरे बाहर से लौट रहे श्रमिकों को ही नहीं बल्कि कई बड़े ओहदों पर बैठे लोगों को जद में ले रहा है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज, एसीएमओ और कोरोना के नोडल प्रभारी रहे डॉ. गणेश प्रसाद भी इसकी जद में आकर भर्ती हैं। इसके अलावा लूकरगंज का इंजीनियर, नखासकोहना के नर्सिंग होम संचालक, मीरापुर, मुट्ठीगंज के कोरोबारी, मेजा के मुंबई में एक वेब मीडिया में काम करने वाले जर्नलिस्ट, चार स्वास्थ्य कर्मी सहित कई लोग शामिल हैं। लेकिन श्रमिक वर्ग की संख्या ज्यादा है। उसमें भी मुंबई से लौटने वाले ज्यादा पॉजिटिव पाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed