{"_id":"5ee12f4d8ebc3e42e4639b1d","slug":"prayagraj-corona-news-776-samples-taken-three-suspects-recruited","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona News: 776 नमूने लिए गए, तीन संदिग्ध भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona News: 776 नमूने लिए गए, तीन संदिग्ध भर्ती
Thu, 11 Jun 2020 12:38 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगातार दूसरे दिन सात सौ से अधिक नमूने कोरोना जांच के लिए हैं। इसमें शहर के साथ-साथ जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के इलाके के प्रवासियों के हैं। नमूने लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर गई हुई थी। कालिंदीपुरम में भी 64 लोगों के नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा एसआरएन में तीन संदिग्धों को भर्ती किया गया है। एल-1 हॉस्पिटल से एक स्वास्थ्य वर्कर को एल-3 रेफर किया गया है।
कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ0 ऋषि सहाय ने बताया कि बुधवार को कोरोना की जंांच के लिए 776 नमूने लिए गए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य टीमों को प्रतापुर, रामनगर, धनुपुर, दारागंज, शाहगंज, यूनानी मेडिकल कॉलेज, धैकारबस्ती भेजा गया था। डफरिन की आया के पॉजिटिव आने से बुधवार को 49 स्वास्थ्य कर्मियों के नमूने लिए गए हैं। कालिंदीपुरम क्वारंटीन सेंटर के नोडल इंचार्ज डॉ0 आनंद सिंह ने बताया कि जिले भर से 64 लोगों को यहां लाकर क्वारंटीन कराया गया है।
उनके नमूने बुधवार को भेजे गए हैं। बताया जा रहा है कि यह अभियान अभी लगातार आगे भी जारी रहेगा। रोजाना बड़ी संख्या में स्वाब सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। उधर, एसआरएन में बुधवार को तीन संदिग्धों को भर्ती किया गया है। इसमें एक संदिग्ध कालिंदीपुरम क्वारंटीन सेंटर से आया है जबकि एक प्रतापगढ़ का है और एक शहर का निवासी है।
विज्ञापन
उधर, कोटवां-बनी एल-1 हॉस्पिटल से चकिया की रहने वाली 32 वर्षीय स्वास्थ्य वर्कर को ब्लीडिंग की समस्या होने पर एसआरएन रेफर कर दिया गया है। एल-1 हॉस्पिटल के नोडल इंचार्ज डॉ0 वीके मिश्रा ने बताया कि हेल्थ वर्कर की तबीयत ठीक नहीं थी। इसकी वजह से उसे रेफर कर दिया गया। एसआरएन में बुधवार की ओपीडी में 290 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।