{"_id":"618c0509234d88422712c30b","slug":"prayagraj-contractor-commits-suicide-by-shooting-himself-with-a-licensed-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : ठेकेदार ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : ठेकेदार ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी की
Wed, 10 Nov 2021 11:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:14 PM IST
सार
ठेकेदार वीरेंद्र सिंह कोरांव में ठेकेदारी का काम करते थे। 15 दिन पहले ही वह नए मकान में शिफ्ट हुए थे। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ठेकेदार और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Prayagraj News : ठेकेदार द्वारा खुदकुशी की सूचना पर घर के बाहर जुटी भीड़।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में साकेत हास्पिटल के पास ठेकेदार राहुल सिंह ने बुधवार की रात लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक वह पारिवारिक कलह से परेशान था। वह तीन दिन से कहीं बाहर नहीं निकल रहा था। शाम को उसने जमकर शराब पी थी। एक रिश्तेदार से मोबाइल पर बात करते समय उसने खुद को गोली मार ली। सूचना पर एसपी सिटी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे।
कोरांव के बड़ियारी खुर्द का रहने वाला राहुल सिंह (38) ठेकेदार था। राहुल ने पांच साल पहले स्वाती से लव मैरिज की थी। दोनों की दो बेटियों हैं। एक की उम्र चार साल तो दूसरी सिर्फ छह महीने की है। राहुल ने कुछ दिन पहले ही अल्लापुर में साकेत हास्पिटल के पास किराये पर मकान लिया था। बुधवार की शाम राहुल अपने मोबाइल से किसी रिश्तेदार से बात कर रहा था। शाम को स्वाती का भाई भी आया था।
स्वाती दोनों बच्चों और भाई के साथ दूसरे कमरे में टीवी देख रही थी। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई तो सभी भागकर राहुल के कमरे में पहुंचे। वह खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। आस पास के लोगों को बुलाकर राहुल को गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी स्वाती का रो रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी ने स्वाती और उसके भाई से पूछताछ की।
विज्ञापन
एसपी सिटी के मुताबिक परिवार में कुछ समय काफी कलह चल रही थी। दोनों ही एक दूसरे पर शक करते थे। इसी बात को लेकर राहुल और उसकी पत्नी स्वाती में पिछले कुछ समय काफी झगड़ा चल रहा था। मामला इतना बढ़ गया था कि राहुल पिछले तीन दिनों से कहीं जा नहीं रहा था। बुधवार को भी उसने खूब शराब पी थी। इसके बाद वह अपनी एक रिश्तेदार से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान न जाने किस बात पर उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। कॉल डीटेल्स के आधार पर जांच की जा रही है।