फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Competitive student died due to sliding leg

प्रयागराजः पैर फिसलने के कारण तीसरी मंजिल से गिरा प्रतियोगी छात्र, दर्दनाक मौत

Tue, 19 Feb 2019 12:50 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Competitive student died due to sliding leg
accident

अल्लापुर में सोमवार सुबह किराए पर रहने वाला प्रतियोगी छात्र मकान की तीसरी मंजिल से गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि वह दूसरी मंजिल पर पड़े अखबार को निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। सत्यवीर सिंह (32) पुत्र रणविजय सिंह मूल रूप से फतेहपुर के पुरानी बिंदकी का रहने वाला था। 

विज्ञापन


वह अल्लापुर के पूरा दलेल मोहल्ले में किराये के कमरे में रहकर सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सोमवार सुबह सात बजे के करीब संदिग्ध हाल में वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि यह पता चला है कि दूसरी मंजिल पर पड़ा अखबार निकालने के लिए छात्र तीसरी मंजिल के बारजे से ही उतरने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


इसी वक्त पैर फिसलने के कारण वह नीचे जा गिरा। मौत की खबर घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। पिता रणविजय व अन्य परिजन भी आ गए। उन्होंने बताया कि उनके पांच बच्चों में सत्यवीर तीसरे नंबर पर था। उसके दो भाई और दो बहनें हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच के बाद यह बात भी सामने आई है कि मृतक दो दिन पहले ही रूम शिफ्ट कर तीसरी मंजिल पर बने कमरे में रहने आया था। दरअसल, वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रहता था। दो दिन पहले ऊपर की मंजिल पर कमरा खाली हुआ तो मकान मालिक से कहकर वह उसमें रहने चला आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed