{"_id":"625471d918563f34086d2114","slug":"prayagraj-co-found-missing-from-office-under-ssp-s-inspection-clarification-sought-allahabad-news-ald3307251120","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : एसएसपी के निरीक्षण में दफ्तर से नदारत मिले सीओ, मांगा गया स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : एसएसपी के निरीक्षण में दफ्तर से नदारत मिले सीओ, मांगा गया स्पष्टीकरण
विज्ञापन
दफ्तर से नदारत मिले सीओ, मांगा गया स्पष्टीकरण
औचक निरीक्षण को पहुंचे थे एसएसपी, कर्मचारी भी मिले गैरहाजिर
प्रयागराज। औचक निरीक्षण को पहुंचे एसएसपी ने सीओ सिविल लाइंस कार्यालय में अनियमितता मिलने पर जमकर नाराजगी जताई। इस दौरान सीओ के साथ ही ज्यादातर कर्मचारी भी गैरहाजिर मिले। तमाम अन्य गड़बड़ियां भी मिलीं, जिस पर सीओ संतोष कुमार सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही एसपी सिटी को प्रारंभिक जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी सोमवार सुबह 10 बजे के करीब सीओ सिविल लाइंस कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान सिर्फ दो कर्मचारी वहां मिले। उपस्थिति रजिस्टर मांगा तो वहां मौजूद कर्मचारी उपलब्ध नहीं करा सका। जांच पड़ताल में पता चला कि दो साल पहले तक की फाइलें लंबित हैं। तब तक सूचना पाकर सीओ संतोष पहुंचे और बताया कि वह बैंक चेकिंग में थे। अनियमितताओं के संबंध में पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एसएसपी ने जमकर नाराजगी जताई। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि सीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही एसपी सिटी को निर्देशित किया गया है कि तीन दिन के भीतर प्रारंभिक जांच पूरी करके रिपोर्ट दें। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर एडीजी जोन प्रेमप्रकाश के निर्देश पर जोन कार्यालय में नियुक्त पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग बैंकों में जाकर अलार्म सिस्टम चेक किए। इनमें इंडियन बैंक अलोपीबाग, पीएनबी मटियारा चौराहा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कटरा और एसबीआई मुख्य शाखा आदि शामिल रहे।