फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: CM Yogi will come on November 26, will address the Constitution Yatra and public meeting

प्रयागराज :  26 नवंबर को आएंगे सीएम योगी, संविधान यात्रा और जनसभा को करेेंगे संबोधित

Fri, 12 Nov 2021 11:11 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Nov 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: CM Yogi will come on November 26, will address the Constitution Yatra and public meeting
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 26 नवंबर को प्रयागराज आ रहे हैं। वह यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर भी रहेंगे। दरअसल संविधान दिवस यात्रा 26 नवंबर को निकाली जा रही है। यह यात्रा लखनऊ से तकरीबन एक हजार वाहनों के साथ निकलेगी। वाहनों का यह काफिला प्रयागराज आएगा।
विज्ञापन


इस दौरान यहां जनसभा का आयोजन किया गया है। इसी जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर शामिल होंगे। संविधान यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में यमुनापार अध्यक्ष विभवनाथ भारती की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि जनसभा केपी कॉलेज या फिर झूंसी में आयोजित हो सकती है।
विज्ञापन


हालांकि अभी सभा स्थल तय नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि वीरांगना ऊदा देवी पासी की शहादत दिवस भी मनाया जाएगा। पहले यह आयोजन 16 नवंबर को होना था, लेकिन उस दिन पीएम मोदी सुल्तानपुर में रहेंगे। इस वजह से अब यह कार्यक्रम 26 नवंबर को होगा। यमुनापार जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो लोग स्वैच्छिक रूप से यात्रा में अपने चार पहिया वाहनों के साथ शामिल होना चाहते हैं वह कार्यालय में वाहन के साथ नामांकन करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed