{"_id":"5d73ffcd8ebc3e93a170b0ed","slug":"prayagraj-child-beaten-by-three-women-on-suspicion-of-theft-allahabad-news-ald2542833122","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः बच्चा चोरी के शक में तीन महिलाओं को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः बच्चा चोरी के शक में तीन महिलाओं को पीटा
विज्ञापन
Prayagraj: Child beaten by three women on suspicion of theft
प्रयागराज/नैनी। बच्चा चोरी की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते 24 घंटे में तीन महिलाओं को बच्चा चोरी के शक में पकड़कर पीट दिया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई। जहां गहन पूछताछ के बाद इनमें से दो को उनके परिजनों के सुपुर्दगी में दे दिया गया। महेवा में मिली महिला को लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया।
नैनी की एग्रीकल्चर पुलिस चौकी अंतर्गत महेवा पश्चिम पट्टी में शनिवार दोपहर में एक महिला संदिग्ध हालत में घूमती दिखी तो आसपास के लोगों को शक हुआ। लोगों ने महिला से पूछताछ शुरू की तो वह अचकचा गई और इधर उधर की बात करने लगी। लोगों ने महिला को वहीं प्राथमिक विद्यालय परिसर में महिला को बंद कर दिया। तब तक में वहां सैकड़ों की संख्या में भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने महिला को पीटा भी। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज एग्रीकल्चर मनीष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
वहां जमकर हंगामा हुआ। पुलिस महिला को थाने ले आई। जहां महिला ने अपना नाम पता बताया। उसने बताया कि उसे काम की जरूरत थी। उसके देवर ने उसे काम दिलाने के लिए महेवा में बुलाया था। वहां जब वह पहुंची तो देवर नहीं मिला, उससे पहले स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट एवं गाली गलौज करने लगे। उसे प्राथमिक विद्यालय में करीब दो घंटे तक वहां बैठाए रखा। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया। इसी तरह रात में क्षेत्र के किदवई नगर मोहल्ले में एक महिला को स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी के शक में ही पकड़ा गया। उसे मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। एसएसआई अरविंद सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला के घरवालों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
उधर रात 11 बजे के करीब मम्फोर्डगंज फौव्वारा चौराहे के पास एक अर्द्धविक्षिप्त महिला को लोगों ने बच्चा चोर समझकर पीट दिया। खबर मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर कर्नलगंज इंस्पेक्टर पहुंचे और किसी तरह महिला को भीड़ से बचाया। काफी देर तक पूछताछ के बाद पता चला कि महिला आनापुर नवाबगंज के समई गांव की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि नवाबगंज पुलिस से संपर्क कर महिला के घर सूचना भेजवाई गई है।