फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Chhakkiin pando chowk, confluence of slums

प्रयागराजः संगम से खिसकीं पंडों की चौकियां, बस्ती अभी दूर

Sat, 13 Jul 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Chhakkiin pando chowk, confluence of slums
Prayagraj: Chhakkiin pando chowk, confluence of slums
संगम से खिसकी पंडों की चौकियां,गंगा अभी बस्तियों से दूर
विज्ञापन

क्रासर
गंगा-यमुना के जलस्तर में वृद्धि जारी, निचले स्तरों में लोग सजग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। गंगा -यमुना के जलस्तर में वृद्धि से निचले स्तरों में पानी भरने की चिंता सताने लगी है। हालांकि अभी गंगा तटीय बस्तियों से काफी दूर हैं,लेकिन बारिश के चलते सजगता बरती जाने लगी है। घाटों की रेत में कटान से संगम लगातार खिसक रहा है। शुक्रवार को घाटियों-पंडों ने चौकियां और सामान समेट कर आगे बढ़ा दीं।

गंगा-यमुना के जल स्तर में शुक्रवार को भी वृद्धि जारी रही। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 77.370 मीटर दर्ज किया गया। जबकि छतनाग में 74.190 मीटर। छतनाग में 24 घंटे के भीतर 120 सेंमी जलस्तर में वृद्धि हुई है। इसी तरह नैनी में यमुना का भी जल स्तर बढ़ रहा है। 24 घंटे में 123 सेंमी वृद्धि के साथ यहां यमुना का जलस्तर 74.180 मीटर रिकार्ड किया गया। सिंचाई विभाग के बाढ़ कार्य खंड के अभियंताओं के मुताबिक फिलहाल निचले स्तरों में अभी बाढ़ या गंगा-यमुना के प्रवाह से किसी भी तरह की परेशानी की नौबत नहीं आई है। बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो निचले स्तरों की बस्तियों में पानी पहुंचने में पखवारे भर से अधिक समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed