{"_id":"61685757546f2d26350c3084","slug":"prayagraj-case-on-six-including-four-named-in-bombing-of-11th-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : 11वीं के छात्र पर बमबाजी में चार नामजद समेत छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : 11वीं के छात्र पर बमबाजी में चार नामजद समेत छह पर केस
Thu, 14 Oct 2021 09:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 14 Oct 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर सब्जी मंडी के पास एक दिन पहले 11वीं के छात्र सिद्धार्थ सिंह पर बमबाजी में चार नामजद समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का प्रयास व धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस दूसरे दिन भी आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी घायल छात्र के साथ ही पढ़ते हैं। मीरापुर के पटेल नगर में रहने वाले सिद्धार्थ से कुछ दिन पहले उनका विवाद हो गया था। उनमें मारपीट भी हुई थी। उसी दौरान उन्होंने उसे देख लेने की धमकी दी थी। बुधवार की रात वह सब्जी मंडी के पास खड़ा था। तभी बाइक से आए बदमाशों ने उस पर हमला किया जिसमें वह लहूलुहान हो गया।
एसओ अतरसुइया का कहना है कि घायल छात्र के मुताबिक, हमलावर दो बाइक पर सवार होकर आए थे। जिनमें से चार को वह पहचानता है जबकि दो अज्ञात हैं। हमलावरों में हमटू माया, जमान, बंटा और शाकिब के अलावा दो अज्ञात शामिले हैं। एसओ ने बताया कि केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।