फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: BSP nominated Munna Tripathi from Handia assembly

प्रयागराज : बसपा ने मुन्ना त्रिपाठी को हंडिया विधानसभा से बनाया प्रत्याशी

Thu, 09 Dec 2021 11:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Dec 2021 11:51 PM IST
सार

मुख्य सेक्टर प्रभारी ने कहा कि भाजपा की योगी मोदी सरकार में बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं। महंगाई कम हुई न गरीबी दूर हुई और न आज तक गरीबों के खाते में पैसा ही आया। भाजपा देश की जनता को गुमराह कर सत्ता में आई है।

विज्ञापन
Prayagraj: BSP nominated Munna Tripathi from Handia assembly
बसपा प्रतीक

विस्तार

बहुजन समाज के लोगों को 2022 के विस चुनाव में सत्ता की ‘मास्टर की’ हासिल कर जुल्म, ज्यादती सेे मुक्ति का रास्ता बनाना होगा। केंद्र का नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार दलितों, गरीबों और कमजोर तबके के लोगों पर अत्याचार रोकने में विफल रही हैै।

विज्ञापन


एक ओर जनता महंगाई से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर पढ़ा लिखा युवक रोजगार के लिए सड़कों पर भटक रहा है। युवाओं को रोजगार के बदले पुलिस की बर्बरता झेलने को मिल रही है। यह बातें बहुजन समाज पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी पूर्व एमएलसी डॉ. विजय प्रताप ने हंडिया विधानसभा क्षेत्र के मानस हाल में बुधवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र त्रिपाठी मुन्ना को हंडिया विधान सभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया। 
विज्ञापन


मुख्य सेक्टर प्रभारी ने कहा कि भाजपा की योगी मोदी सरकार में बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं। महंगाई कम हुई न गरीबी दूर हुई और न आज तक गरीबों के खाते में पैसा ही आया। भाजपा देश की जनता को गुमराह कर सत्ता में आई है। इसका जवाब जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में देगी और प्रदेश में बहन मायावती के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत कई सरकार बनेगी। बसपा के शासन में किसी के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया। सभी धर्म के लोगों को सम्मान दिया गया। पूर्व मंत्री और मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. अशोक गौतम ने कहा कि बाबा साहेब ने बहुजन समाज को एक वोट का अधिकार दिलाया। उन्होंने कहा कि अपने दुखों का अंत करना है तो सत्ता की चाबी अपने हाथ में लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी के 73 साल बाद भी बहुजनों के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। भाजपा का काम ही है फूट डालो राज करो। बसपा का काम तोड़ना नहीं बल्कि जोड़ना है। जबकि, बसपा सुशासन की राज देती है। अध्यक्षता मुख्य सेक्टर प्रभारी जगन्नाथ पाल ने की। संचालन जिला अध्यक्ष अभिषेक गौतम ने किया । इस मौके पर गुलाब, प्रतापपुर प्रभारी घनश्याम पांडेय, रामरक्षा, सलीम खान, अशोक बिंद, जियालाल गौतम, भूपेंद्र तिवारी, बाबा श्याम, राहुल मिश्र, अशोक मिश्र, संजय गोस्वामी, मो. अकरम, शैलेष मिश्र, कमलनाथ, बाबा तिवारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed