फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: BSA sent notice to teachers missing for a long time

प्रयागराज : लंबे से गायब शिक्षकों को बीएसए ने भेजा नोटिस 

Wed, 10 Nov 2021 11:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: BSA sent notice to teachers missing for a long time
Teacher - फोटो : Social media
बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे परिषदीय स्कूल के  चार शिक्षकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। बीएसए ने नोटिस देकर चेतावनी दी है कि 16 नवंबर तक अनुपस्थित शिक्षकों ने अपना पक्ष नहीं रखा तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था लेकिन कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


जिले में मेजा तहसील के इसौटा प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक विद्याकांत सिंह सितंबर 2019, करछना के प्राथमिक विद्यालय खजुरी प्रथम में तैनात सहायक अध्यापक तेजल जैन जुलाई 2020 से, वान्या गंगवार पूर्व माध्यमिक विद्यालय डेरागदाई सोरांव अक्तूबर 2020 से और दिव्या वर्मा प्राथमिक विद्यालय देवरिया, बहरिया जनवरी 2021 से विद्यालय से अनुपस्थित चल रही हैं। इन सहायक अध्यापकों ने अनुपस्थिति के बारे में पूर्व में अपने उच्चाधिकारियों को कोई सूचना भी नहीं दी है।
विज्ञापन


इस पर बीएसए की ओर से इन शिक्षकों के निवास के पते पर पंजीकृत डाक से कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। इन अध्यापकों ने कोई जवाब नहीं दिया। 10 नवंबर को विज्ञप्ति जारी कर इन शिक्षकों को 16 नवंबर तक बीएसए कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बीएसए ने चेतावनी दी है कि निर्धारित तक कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण न देने पर यह माना जाएगा कि वे पठन-पाठन के इच्छुक नहीं है। ऐसे में इनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed