फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Brutal murder of mother and daughter in Naini, miscreants enter house, father's condition critical

Prayagraj : नैनी में मां-बेटी की नृशंस हत्या, घर में घुसकर बदमाशों ने दी वारदात, पिता की हालत नाजुक

Wed, 13 Oct 2021 06:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Oct 2021 06:33 PM IST
सार

नैनी के औद्योगिक थाना क्षेत्र के चक पूूरे मियां खुर्द गांव में बुधवार को हुई घटना, परिजनों की तहरीर पर गांव के चार लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा, मौके पर एसएसपी, एसपी क्राइम के साथ फारेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड व आधा दर्जन थाने की फोर्स पहुंची, गांव में सुरक्षा को लेकर पीएसी तैनात।

विज्ञापन
Prayagraj: Brutal murder of mother and daughter in Naini, miscreants enter house, father's condition critical
Prayagraj News : नैनी में मां-बेटी की हत्या कर दी गई। - फोटो : prayagraj

विस्तार

यमुनापार के औद्योगिक क्षेत्र थाना के चकपूरे मियां खुर्द गांव में बुधवार को बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटी की नृशंस हत्या कर दी। बदमाशों ने महिला के पति पर भी जानलेवा हमला किया, उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। सुबह पोती ने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। मामले में पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर मौके पर फारेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड के साथ एसएसपी, एसपी क्राइम व आधा दर्जन थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मामले में पुलिस हत्या के हर एंगल पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चक पूरे मियां खुर्द गांव निवासी बजरंग बहादुर पटेल उर्फ नचऊ पटेल पेशे से बिजली मिस्त्री है। उनके साथ पत्नी प्रेमपति 50, पुत्री तनु 17 व छह वर्षीय पोती अंशिका रहती है। मंगलवार रात बदमाश उनके घर घुसे और प्रेमपति व उसकी पुत्री तनु के सिर पर धारदार हथियारा व कपड़ा साफ करने वाले पिटना से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं बदमाशों ने बजरंग पर भी जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुधवार सुबह करीब पौने छह बजे उनकी पोती अंशिका घर के बाहर निकली और और पड़ोसी मुन्ना लाल के घर गई और बताया कि दादी, बाबा नहीं उठ रहे है।

विज्ञापन

 

पड़ोसी जब अंदर पहुंचे तो देखा के आगे वाले कमरे में बजरंग तड़प रहे है और प्रेमपति मृत पड़ी है। वहीं अंदर वाले कमरे में तनु भी मृत पड़ी है। सभी के सिर पर मुंह में धारदार हथियार व पिटने से वार किया गया था। जानकारी पर पूरा गांव इकट्ठा हो गया। बजरंग को आनन-फानन में गांव वाले व पड़ोस में रहने वाले परिजन इलाज के लिए अस्पजाल ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस भी पहुंची और आलाधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

जानकारी पर मौके पर एसपी क्राइम, एसएसपी के साथ फारेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची और जांच पड़ताल की। घर के अंदर एक कमरे में रखा बक्सा खुला हुआ था और सामान बिखरा था। दोहरे हत्याकांड को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को मौके से ले जाने का विरोध करने लगे। अधिकारियों के समझाने पर परिजनों ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने व आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव उठाने की बात कही।

इस पर बजरंग के भतीजे राज बहादुर पटेल की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही नवनील चंद्र पुत्र महेश नारायण मिश्र, आकाश मिश्र पुत्र दुर्गा प्रसाद, सुजीत कुमार पुत्र पुन्नी लाल व महेश नारायण मिश्र के खिलाफ मामला पंजीकृत किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद मां-बेटी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा। वहीं मामले में एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के हर एंगल की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed