फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj brother killed the girls head,condition critical

प्रयागराजः भाई ने युवती के सिर मारी रॉड, हालत गंभीर 

Mon, 20 Jul 2020 02:55 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Jul 2020 02:55 AM IST
prayagraj brother killed the girls head,condition critical
उत्तरकाशी के रेक्चा मोरी में भालू के हमले में घायल महिला। - फोटो : Amar Ujala
मुट्ठीगंज के बलुआघाट इलाके में रविवार की दोपहर भाई ने अपनी बहन के सिर पर जानलेवा हमला किया। हमले में वह बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देर शाम तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। डॉक्टरों ने उसे मेदांता रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की लोकेशन पता चल गई है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



बलुआघाट के रहने वाले नंदकिशोर केसरवानी की बेटी नैंसी (32) वकालत करती है। उसके भाई अभिनव से उसकी नहीं बनती थी। अभिनव को उसका अकेले घूमना-फिरना और मोबाइल पर बातें करना पसंद नहीं था। इस बात को लेकर घर में अकसर कलह होती थी। रविवार की दोपहर नैंसी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। अभिनव ने देखा तो उसका पारा चढ़ गया।



वह नैंसी पर चीखने चिल्लाने लगा। नैंसी उसको अनसुना कर बात करती रही। यह देख अभिनव ने लोहे का रॉड उठा लिया। उसने पीछे से नैंसी के सिर में भयंकर वार किया। नैंसी लड़खड़ा कर गिर पड़ी। जब वह दूसरा वार करने लगा तो पिता नंदकिशोर बचाने के लिए दौड़े। उनके हाथ में भी लोहे की रॉड से गंभीर चोट लग गई। नैंसी बेहोश हो गई। खून बहुत ज्यादा निकल रहा था। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन



घटना के बाद से ही नैंसी को होश नहीं आया था। शाम होते होते उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। उसको झटके आने लगे। गंभीर हालत को देखकर डॉक्टरों ने नैंसी को मेदांता रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर मुट्ठीगंज एके चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी को लोकेशन पता लग गई है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

सरेशाम युवती का हाथ पकड़कर खींचा, केस
प्रयागराज। मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के भोलेगिरि मंदिर के पास शोहदे ने सरेशाम युवती का हाथ पकड़कर खींच लिया। युवती इतना डर गई कि उसने घरवालों से नहीं बताया, लेकिन वह रोती रही। जब घरवालों ने बहुत पूछा तो उसने पूरी बात बताई। 18 जुलाई को युवती के पिता की तहरीर पर मोहित जायसवाल के खिलाफ छेड़खानी तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 


युवक को चाकू मारकर घायल किया
प्रयागराज। कैंट थाना क्षेत्र में द्रोपदी घाट के पास 18 जुलाई की शाम पड़ोसियों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया सीडीए पेंशन के पास रहने वाले जय सिंह यादव और उनके पड़ोसी परिवार में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 18 जुलाई की शाम विवाद को लेकर जय सिंह के बेटे श्याम को चाकू मार दिया। शाम को उसके घरवाले लहूलुहान हालत में थाने लाए। उसका उपचार कराकर पुलिस ने कल्लू पांडे और मूलचंद पांडे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed