फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj breaks 25 years record, crosses 48 degrees

प्रयागराज में गर्मी ने तोड़ा 25 साल का रिकार्ड, 48 डिग्री के पार

Fri, 31 May 2019 01:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj breaks 25 years record, crosses 48 degrees
temparature prayagraj - फोटो : प्रयागराज
गर्मी ने 25 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। बृहस्पतिवार को प्रयागराज लगातार चौथे दिन सूबे में सबसे गर्म जिला बना रहा। अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले वर्ष 1994 में 30 मई को पारा 48.4 डिग्री रिकार्ड किया गया था। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के साथ लू के थपेड़ों से लोगों की त्वचा झुलस गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में प्रचंड गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञानियों अनुमान है कि ऊष्ण चक्रवात सक्रिय नहीं हुआ तो अधिकतम पारा अभी और बढ़ सकता है। 
विज्ञापन


राजस्थान के थार रेगिस्तान से होकर आ रही अफगानिस्तान की गर्म हवाओं के चलते अधिकतम तापमान हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है। साफ आसमान में सूरज आग के गोले की तरह दहक रहा है। तपिश इस कदर है कि लू के गर्म थपेड़े लोगों के शरीर पर चुभ रहे हैं। नमी के गुम होने से सूखी गर्मी असहनीय हो गई है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन के अधिकतम के साथ रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है। बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 48.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी मामूली अंतर के साथ 27.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। तपन ऐसी रही कि घर की दीवारें हो या सड़क, रात आठ बजे तक तपती रहीं। हवा की रफ्तार ऐसी कि सूखी गर्म हवाएं मुसीबत बनी रहीं। बाहर निकले लोग छांव तलाशते रहे। सुबह से ही चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान रहे। बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के कारण तापक्रम बढ़ रहा है। पछुआ हवाओं के जोर से सूखी गर्मी का प्रकोप तेज है। चक्रवाती प्रभाव अभी दो से तीन दिन बना रहने के आसार हैं। इस बीच भटककर आए बादल टिके तो धूल भरी आंधी, गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। तापमान बढ़ने केे साथ चक्रवाती प्र्रभाव से बारिश हो सकती है, लेकिन तापक्रम अभी बढ़ सकता है। 

पिछले दस साल का अधिकतम तापमान
वर्ष----2018------46.6- डिग्री सेल्सियस
वर्ष----2017------46.3- डिग्री सेल्सियस
वर्ष----2016------46.7- डिग्री सेल्सियस
वर्ष----2015------47.7- डिग्री सेल्सियस
वर्ष----2014------46.7- डिग्री सेल्सियस
वर्ष----2013------48.3- डिग्री सेल्सियस
वर्ष----2012------47.8- डिग्री सेल्सियस
वर्ष----2011------44.0- डिग्री सेल्सियस
वर्ष----2010------46.3- डिग्री सेल्सियस
वर्ष----2009------44.8- डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed