फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: BJP MLA from Bara Dr. Ajay Bharti joined BSP

प्रयागराज : बारा से भाजपा विधायक डॉ. अजय भारती ने थामा बसपा का दामन

Fri, 04 Feb 2022 09:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 09:39 PM IST
सार

डॉ. अजय भारती के राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2004 में सपा से चाका ब्लाक प्रमुख बनने से हुई। उसके बाद वह एससी एसटी आयोग के दर्जा प्राप्त मंत्री बने। 2012 में सपा के टिकट पर पहली बार विधायक बने। 2017 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली और बारा से दूसरी बार विधायक बने।

विज्ञापन
Prayagraj: BJP MLA from Bara Dr. Ajay Bharti joined BSP
Prayagraj News : डॉ. अजय भारती। विधायक बारा। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

बारा विधायक डॉ. अजय भारती ने चुनाव के ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। बसपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल भंवरा के मुताबिक डॉ. भारती बसपा से बारा सीट पर प्रत्याशी होंगे। शुक्रवार दोपहर पत्रकार वार्ता में बसपा मंडल संयोजक अशोक गौतम ने कहा कि डॉ. भारती पिछले दस सालों से बारा से विधायक हैं। बसपा में आने से पहले वह भाजपा में थे।

विज्ञापन




डॉ. अजय भारती के राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2004 में सपा से चाका ब्लाक प्रमुख बनने से हुई। उसके बाद वह एससी एसटी आयोग के दर्जा प्राप्त मंत्री बने। 2012 में सपा के टिकट पर पहली बार विधायक बने। 2017 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली और बारा से दूसरी बार विधायक बने।
विज्ञापन




बीते बुधवार को डॉ. अजय ने भाजपा की सदस्यता यह कहते हुए छोड़ दी थी कि बारा सीट सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) को दे दी गई और इस बात की जानकारी उनको दूसरे लोगों से हुई। जिसका उनको दुख है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed