फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Barricading done on one lane of Shastri Bridge, diversion plan issued

Prayagraj : शास्त्री पुल की एक लेन पर की गई बैरिकेडिंग, जारी किया गया डायवर्जन प्लान

Wed, 03 Jun 2026 04:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Jun 2026 04:18 PM IST
सार

प्रयागराज-वाराणसी को जोड़ने वाले शास्त्री पुल की मरम्मत का कार्य बुधवार से शुरू हो गया। मंगलवार को झूंसी से प्रयागराज जाने वाली लेन पर बैरिकेडिंग की गई। साढ़े तीन किलोमीटर लंबे शास्त्री पुल पर मरम्मत कार्य 15 जुलाई तक चलेगा।

विज्ञापन
Prayagraj: Barricading done on one lane of Shastri Bridge, diversion plan issued
शास्त्री पुल पर वाहनों का आवागमन हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज-वाराणसी को जोड़ने वाले शास्त्री पुल की मरम्मत का कार्य बुधवार से शुरू हो गया। मंगलवार को झूंसी से प्रयागराज जाने वाली लेन पर बैरिकेडिंग की गई। साढ़े तीन किलोमीटर लंबे शास्त्री पुल पर मरम्मत कार्य 15 जुलाई तक चलेगा। वनवे ट्रैफिक नियम लागू होने के साथ ही डायवर्जन प्लान भी जारी किया गया है। शास्त्री पुल की मरम्मत के दौरान बुधवार की सुबह पांच बजे से बस, ट्रक, ट्रैक्टर-टॉली समेत भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। झूंसी से प्रयागराज की ओर आने वाली पुल की लेन पर केवल छोटे और हल्के चार पहिया व दो पहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने बताया कि पुल की बेयरिंग की मरम्मत का कार्य पहले ही कराया जा चुका है। अगले 43 दिनों के लिए मिले ब्लॉक के दौरान सबसे पहले दारागंज से झूंसी आने वाली लेन की सड़क की एक परत को उखाड़ा जाएगा। फिर प्रभावित लेन की एक्सपेंशन ज्वाइंट का निरीक्षण किया जाएगा। जिन-जिन जगहों पर ज्वाइंट खराब मिलेंगे, उसे बदला जाएगा। इस दौरान तकनीकी विशेषज्ञों की टीम लगातार मरम्मत कार्य की निगरानी करेगी। मंगलवार को झूंसी से प्रयागराज जाने वाली लेन पर लोहे के बैरियर को रस्सी से बांधकर शास्त्री पुल पर बैरिकेड किया गया है।
विज्ञापन


अगले 43 दिनों तक दोनों लेन के वाहनों को इसी लेन से गुजारा जाएगा। इसके साथ ही झूंसी पुलिस ने हाईवे की आगे की सड़क पर सुचारू यातायात के लिए अपनी तैयारी की है। एसओ झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि सुगम यातायात के लिए हाईवे पर टीकरमाफी मोड़, झूंसी थाने के सामने, पंत संस्थान मोड़ और झूंसी पुलिस बूथ पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। जरूरत पड़ने पर बीच में बंद किए गए रास्तों को खोला भी जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed