फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj bag is full of Sahitya Academy honours, Neelam Saran will also get award

उपलब्धि : साहित्य अकादमी सम्मान से भरी है प्रयागराज की झोली, नीलम सरन को भी मिलेगा पुरष्कार

Thu, 21 Dec 2023 12:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 12:06 PM IST
सार

इससे पहले वर्ष १९६० में सुमित्रानंद पंत, वर्ष १९६२ में अमृतराय, वर्ष १९६५ में डॉ.नागेंद्र, वर्ष १९६८ में हरिवंश राय बच्चन, वर्ष १९७१ में महादेवी वर्मा, वर्ष १९८३ में सर्वेश्वर दयाल सक्सेना और वर्ष १९८८ में नरेश मेहता को साहित्य अकादमी सम्मान दिया गया था।

विज्ञापन
Prayagraj bag is full of Sahitya Academy honours, Neelam Saran will also get award
साहित्य अकादमी हाल ही में दिवंगत हुए साहित्यकारों पर फिल्मों का प्रसारण करेगी - फोटो : social media

विस्तार

प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी सम्मान से प्रयागराज के रचनाकारोंं की झोली भरती रही है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की पूर्व अध्यक्ष और सुपरिचित लेखिका प्रोफेसर नीलम सरन गौर को वर्ष २०२३ का साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले वर्ष १९६० में सुमित्रानंद पंत, वर्ष १९६२ में अमृतराय, वर्ष १९६५ में डॉ.नागेंद्र, वर्ष १९६८ में हरिवंश राय बच्चन, वर्ष १९७१ में महादेवी वर्मा, वर्ष १९८३ में सर्वेश्वर दयाल सक्सेना और वर्ष १९८८ में नरेश मेहता को साहित्य अकादमी सम्मान दिया गया था।
विज्ञापन


तकरीबन दो दशक बाद वर्ष २००७ में अमरकांत को उपन्यास ‘इन्हीं हथियारों से’ के लिए यह सम्मान मिला। वर्ष २०१६ में नासिरा शर्मा जबकि बीेते वर्ष २०२२ में सुपरिचित साहित्यकार प्रोफेसर बद्री नरायण को उनकी रचना तुमड़ी के शब्द के लिए साहित्य अकादमी सम्मान दिया गया। वहीं संस्कृत भाषा में वर्ष १९८१ में जगन्नाथ पाठक और उर्दू में वर्ष १९८६ में पद्मश्री शम्सुर्रहमान फारूकी को साहित्य अकादमी सम्मान से नवाजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed