Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shri Hanumat Jayanti: Shri Ram’s messenger Hanuman worshipped with prescribed rituals

श्री हनुमत जयंती : विधि-विधान से पूजे गए श्रीरामदूत हनुमान, महाभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार

Sat, 07 Nov 2026 05:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Nov 2026 05:41 PM IST
सार

संगमनगरी के त्रिवेणी तट पर स्थित बड़े हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव पर भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला। महंत बलबीर गिरि महाराज के सानिध्य में बजरंगबली का पंचामृत एवं विविध पूजन सामग्रियों से महाभिषेक हुआ। इसके बाद पुष्पों और सिंदूर से दिव्य श्रृंगार कर महाआरती की गई।

विज्ञापन
Shri Hanumat Jayanti: Shri Ram’s messenger Hanuman worshipped with prescribed rituals
श्री बड़े हनुमानजी प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

प्रयागराज के त्रिवेणी तट स्थित श्री बड़े हनुमान जी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। पावन अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया। महंत बलबीर गिरि महाराज के सानिध्य में बंधवा स्थित बड़े हनुमान जी का विधि-विधान से महाभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के बीच बजरंगबली को दूध, दही, शहद, कुमकुम और हल्दी से स्नान कराया गया। इसके बाद प्रभु को सिंदूर अर्पित कर फल-फूलों से मनोहारी श्रृंगार किया गया।

विज्ञापन



विज्ञापन

 

महाभिषेक और विशेष पूजन के उपरांत भव्य महाआरती संपन्न हुई। इसके बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने संकटमोचन के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर सायंकाल मंदिर में बजरंगबली का विशेष एवं मनोहारी श्रृंगार किया गया। रंग-बिरंगे पुष्पों और आकर्षक पूजन सामग्री से सजे प्रभु के दिव्य विग्रह की भव्य आरती उतारी गई। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण और जय श्रीराम, जय हनुमान के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से रामदूत के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed