{"_id":"5b1ec7f14f1c1bb06e8b77d6","slug":"prayagraj-attempt-to-dirail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम्हरौली में पटरी टूटी, रोकनी पड़ी प्रयागराज समेत कई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम्हरौली में पटरी टूटी, रोकनी पड़ी प्रयागराज समेत कई ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
रेल ट्रेक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बम्हरौली रेलवे स्टेशन के निकट सुबह मेन डाउन ट्रैक पर रेल पटरी टूटने से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। राहत भरी बात यह रही कि समय रहते आरपीएफ कर्मियों ने गश्त के दौरान टूटी पटरी देख ली। तत्काल सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। इसके बाद डाउन लाइन पर काफी देर तक रेल संचालन ठप रहा। इस दौरान प्रयागराज, रीवा, पुरुषोत्तम समेत कई ट्रेनें लेट हो गईं। ट्रैक दुरुस्त करने के लिए दिन में भी डेढ़ घंटे का ब्लॉक लिया गया। इसका भी असर कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ा।
बताया जा रहा है कि बम्हरौली रेलवे स्टेशन के पास मेन डाउन लाइन पर (किलोमीटर संख्या 833/27-29) से सोमवार की सुबह 5.32 बजे एक मालगाड़ी गुजरी। इस दौरान मालगाड़ी के ड्राइवर आलोक कुमार एवं संतोष कुमार को वहां झटका महसूस हुआ। चालकों ने मालगाड़ी वहीं रोक ली और स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दे दी। इस दौरान मौके पर मौजूद आरपीएफ के कांस्टेबल विपिन त्रिपाठी एवं राजेंद्र प्रसाद एवं अन्य रेलकर्मियों ने ट्रैक की जांच की तो वहां देखा कि जिस स्थान पर मेन लाइन एवं लूप लाइन का जोड़ है, वहां ट्रैक का ऊपरी हिस्सा जो तकरीबन छह इंच का है, टूटकर अलग हो गया है।
दोनों जवानों ने इसकी सूचना ऑन ड्यूटी एसएम बम्हरौली को दी ताकि संबंधित रेलखंड पर रेल संचालन रोक दिया जाए। उधर कंट्रोल को सूचना मिली तो संबंधित लाइन पर रेल आवागमन रोक दिया गया। इस वजह से इलाहाबाद आ रही प्रयागराज एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, इलाहाबाद हमसफर, नई दिल्ली-मंडुवाडीह, रीवा सुपरफास्ट एवं कुछ मालगाड़ियों को रोकना पड़ा। बाद में ये सभी ट्रेनें एक से तीन घंटे तक विलंब से इलाहाबाद पहुंचीं। उधर, डाउन लाइन की मरम्मत के लिए दिन में 2.10 बजे से 3.40 बजे तक ब्लॉक लेकर वहां ट्रैक बदला गया। इस दौरान भी डाउन नंदन कानन, रांची संपर्क क्रांति, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, कालका मेल एवं आठ मालगाड़ियों को रोकना पड़ा। इस वजह से संबंधित यात्री ट्रेनों में बैठे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
‘सुबह रेल फ्रैक्चर की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर संबंधित स्थान पर पांच किमी प्रतिघंटे का कॉशन लगाया गया। दोपहर में संबंधित स्थान पर ट्रैक बदला गया।’
00 सुनील कुमार गुप्ता, पीआरओ इलाहाबाद मंडल।