{"_id":"64c96c3793c5d8f57608c1c6","slug":"prayagraj-atiq-had-also-bought-properties-in-the-name-of-two-servants-made-deed-in-the-name-of-cook-and-dome-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : अतीक ने दो नौकरों के नाम पर भी खरीदी थीं संपत्तियां, खानसामे और घरेलू मुलाजिम के नाम कराए बैनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : अतीक ने दो नौकरों के नाम पर भी खरीदी थीं संपत्तियां, खानसामे और घरेलू मुलाजिम के नाम कराए बैनामे
Wed, 02 Aug 2023 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Aug 2023 02:03 AM IST
सार
चर्चा है कि उसने अपने दो करीबी नौकराें के नाम पर भी बेनामी संपत्तियां बनाईं। इनमें एक खानसामा था, जबकि दूसरा घरेलू काम करता था। प्रयागराज में ही दोनों के नाम बेनामी संपत्ति बनाई गई।
विज्ञापन
अतीक अहमद file pic
- फोटो : एएनआई
विस्तार
माफिया अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों को लेकर और भी खुलासे हुए हैं। चर्चा है कि उसने अपने दो करीबी नौकराें के नाम पर भी बेनामी संपत्तियां बनाईं। इनमें एक खानसामा था, जबकि दूसरा घरेलू काम करता था। प्रयागराज में ही दोनों के नाम बेनामी संपत्ति बनाई गई।
सूत्रों के मुताबिक, 2012 से 2017 के बीच अतीक अहमद व अशरफ ने कई बेनामी संपत्तियां खड़ी कीं। यह सभी अपराध की कमाई से अर्जित की गईं थीं। दोनाें भाई जमीन औने-पौने दाम पर लेकर उसे भरोसेमंद लोगों के नाम बैनामा करा देते थे। पिछले साल इनमें से एक नौकर के नाम को लेकर चर्चा उठी थी।
सूत्रों की मानें तो इन्हीं में से एक की बेनामी संपत्ति 2020 में अतीक के विरोध के बावजूद कभी उसके करीबी रहे प्रॉपर्टी डीलर ने अपने नाम करा ली थी। इसमें अतीक गैंग के ही एक शूटर का वरदहस्त था। सूत्रों का कहना है कि अतीक के ही दम पर उसके कई गुर्गों ने भी बेनामी संपत्तियां बनाईं। मरियाडीह व चकिया निवासी दो गुर्गों ने प्रयागराज व कौशांबी में अपने रिश्तेदारों के नाम पर संपत्तियांं खड़ी कीं। जिन रिश्तेदारों के नाम पर यह संपत्तियां हैं, उनकी आय बेहद सामान्य है।
विज्ञापन
अतीक ने मुफ्त में दी करोड़ों की जमीन
अतीक की बेनामी संपत्तियों को लेकर ताजा खुलासों के बाद उससे जुड़े उन लोगों के नाम फिर चर्चा में हैं, जिन्होंने पिछले कुछ साल में फर्श से अर्श तक का सफर तय किया और अरबपति बन बैठे। इनमें धूमनगंज, पूरामुफ्ती के साथ ही अतरसुइया तक के कुछ नाम शामिल हैं। इनमें से ही एक नाम के बारे में चर्चा है कि उसने अतीक की ओर से मुफ्त में दी गई करोड़ों की जमीन पर आलीशान मकान बनवाया।
नोएडा व लखनऊ में बेनामी संपत्तियां बेचने की चल रही थी डील
अतीक अहमद के परिवार वाले करोड़ों की दो अन्य बेनामी संपत्तियों को बेचने की तैयारी में थे। यह संपत्तियां नोएडा व लखनऊ में स्थित हैं, जिनके लिए खरीदारी के इच्छुक लोगों से बातचीत भी चल रही थी। इसकी जानकारी विजय मिश्र को भी थी। पुलिस दोनों ही बेनामी संपत्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित करने में जुट गई है।
एक दिन पहले ही यह बात सामने आई थी कि विजय मिश्र तीन दिन पहले लखनऊ के जिस होटल से पकड़ा गया, उसी होटल में अतीक-अशरफ की 12.5 करोड़ रुपये मूल्य की बेनामी संपत्ति बेचने की डील होने वाली थी। अब यह बात भी सामने आई है कि सिर्फ प्रयागराज के कटहुला गौसपुर स्थित इसी संपत्ति को नहीं, बल्कि अतीक के परिवार वाले लखनऊ व नोएडा स्थित दो बेनामी संपत्तियों को भी बेचने की तैयारी में थे।
इनमें से एक लखनऊ के महानगर में है जबकि दूसरी संपत्ति नोएडा में स्थित फ्लैट है। इसके लिए कुछ लोगों से बातचीत चल रही थी। संपत्ति तो फाइनल हो गई थी, लेकिन इसके मूल्य को लेकर सहमति बननी बाकी थी। कहा जा रहा है कि अशरफ की पत्नी रूबी उर्फ जैनब ही ये सभी डील को करने वाली थी। यह भी कहा जा रहा है कि बेनामी संपत्तियों को बेचने की बातचीत की जानकारी विजय मिश्र को भी थी।