{"_id":"61bb802083570d109563f368","slug":"prayagraj-atiq-ahmed-s-henchmen-displaying-weapons-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : माफिया के गुर्गों की असलहों के प्रदर्शन वाली फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : माफिया के गुर्गों की असलहों के प्रदर्शन वाली फोटो वायरल
Thu, 16 Dec 2021 11:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:36 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद दिन भर चर्चा का विषय भी बनी रही। मामले में सीओ सिविल लाइंस संतोष कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
बंदूक
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतीक अहमद के गुर्गों की असलहों के प्रदर्शन से संबंधित एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीर किसी शादी समारोह की लग रही है जिसमें करीब एक दर्जन लोग असलहों संग नजर आ रहे हैं। तस्वीर कब की है और असलहे लाइसेंसी हैं या अवैध, इस बारे में अभी कोई जनकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तस्वीर में दिख रहे लोगों में कुछ लोग बेली गांव जबकि अन्य मेहंदौरी, धूमनगंज व अन्य जगहों के रहने वाले हैं। इनमें से कुछ आपराधिक प्रवृति के भी हैं जिनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हैं। चर्चा यह भी रही कि तस्वीर में असलहों संग दिख रहे कई लोग अतीक अहमद के करीबी हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद दिन भर चर्चा का विषय भी बनी रही। मामले में सीओ सिविल लाइंस संतोष कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन