फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Assistant professor of IERT missing

प्रयागराजः आईईआरटी के असिस्टेंट प्रोफेसर लापता

Sun, 19 May 2019 12:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Assistant professor of IERT missing
missing - फोटो : amar ujala
आईईआरटी के असिस्टेंट प्रोफेसर दीपक कुमार पटेल चार दिन पहले अचानक लापता हो गए। परेशान परिजनों ने उनकी कई जगह तलाश की लेकिन जब उनका कहीं पता नहीं चला तब कर्नलगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक थाना उतरांव के श्रीपुर, भूपातपुर निवासी दीपक कुमार पटेल सलोरी में मकान किराए पर लेकर परिवार के साथ रहते हैं। दो माह पूर्व ही उनकी शादी हुई। पत्नी एक हप्ते पहले मायके चली गई।
विज्ञापन


उसके बाद अपने पिता सुभाष चंद्र पटेल के साथ वह रह रहे थे। पिता सुभाष चंद्र ने पुलिस को बताया कि 14 मई रात करीब आठ बजे दीपक अचानक मार्केट जाने की बात कहते हुए घर से निकल गए। अपना मोबाइल फोन भी कमरे में ही छोड़ गए। काफी देर के इंतजार के बाद भी जब दीपक नहीं लौटे तब उनको चिंता हुई। उन्होंने उनकी खोजबीन शुरू की। परिचित एवं नातेदारी में भी फोन करके पूछा लेकिन दीपक का कहीं कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद भी जब उनके बारे में कुछ मालूम नहीं चला तब पिता सुभाषचंद्र ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अनूप सिंह के मुताबिक परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर उनकी तलाश शुरू करा दी गई है। उधर, असिस्टेंट प्रोफेसर के लापता हो जाने से कॉलेज स्टॉफ एवं छात्र भी काफी परेशान हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed