{"_id":"61e06b1cad16e75ddd56286a","slug":"prayagraj-arrested-a-reward-of-25-thousand-absconding-from-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
Thu, 13 Jan 2022 11:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:40 PM IST
सार
कौशाम्बी स्थित सरायअकिल के कनैली गांव के रहने वाले गुलशन पर पिछले साल सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से वह फरार हो गया था। दो फरवरी को सरायअकिल में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से वह घायल हो गया था।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस हिरासत से फरार 25 हजार का इनामी गुलशन कुमार त्रिपाठी बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ लखनऊ की टीम ने सटीक सूचना पर उसे कोतवाली क्षेत्र से पकड़ा। उस पर कौशाम्बी व प्रयागराज के विभिन्न थानों में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
कौशाम्बी स्थित सरायअकिल के कनैली गांव के रहने वाले गुलशन पर पिछले साल सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से वह फरार हो गया था। दो फरवरी को सरायअकिल में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से वह घायल हो गया था। जिस पर उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 23 फरवरी को शौचालय जाने के बहाने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था।
विज्ञापन
जिसके बाद उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में कौशाम्बी में तैनात और घटना केवक्त कोविड ड्यूटी पर प्रयागराज में नियुक्त किए गए सिपाही को निलंबित भी किया गया था। पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ की भी टीम गुलशन की तलाश में लगी थी। सटीक सूचना पर बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन