{"_id":"6946a936df48c09b5c08b41c","slug":"prayagraj-aqi-teliarganj-and-civil-lines-remained-the-most-polluted-areas-for-the-fourth-consecutive-day-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj AQI : चौथे दिन भी तेलियरगंज और सिविल लाइंस रहा सबसे ज्यादा प्रदूषित, एक्यूआई 280 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj AQI : चौथे दिन भी तेलियरगंज और सिविल लाइंस रहा सबसे ज्यादा प्रदूषित, एक्यूआई 280 के पार
Sat, 20 Dec 2025 07:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 Dec 2025 07:18 PM IST
सार
प्रयागराज लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी वायु प्रदूषण से जूझता रहा। धूप निकलने के बावजूद शहर में सिविल लाइंस और तेलियरगंज का एक्यूआई 280 के ऊपर रहा। सबसे ज्यादा प्रदूषित क्षेत्र तेलियरंगज रहा।
विज्ञापन
प्रयागराज में कोहरे में मिली धुंध।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी वायु प्रदूषण से जूझता रहा। धूप निकलने के बावजूद शहर में सिविल लाइंस और तेलियरगंज का एक्यूआई 280 के ऊपर रहा। सबसे ज्यादा प्रदूषित क्षेत्र तेलियरंगज रहा। यहां का पीएम 2.5 का स्तर शाम को सात बजे 284 दर्ज किया गया जो कि ऑरेज जोन यानी खराब श्रेणी में है।
विज्ञापन
इसी प्रकार सिविल लाइंस का पीएम 2.5 का स्तर शाम को सात बजे 208 दर्ज किया गया। सिविल लाइंस में भी बृहस्पतिवार की बजाय शुक्रवार को वायु प्रदूषण बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। यह इलाका भी ऑरेंज जोन में रहा। जबकि झूंसी तीसरे दिन भी यलो जोन में रहा। यहां पर पीएम 2.5 का स्तर 177 दर्ज किया गया। प्रयागराज में शुक्रवार को तड़के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के ऊपर दर्ज किया गया था। जबकि पिछले सप्ताह तक यह अधिकतम 300 के ऊपर बना हुआ था। शुक्रवार को औसत एक्यूआई 280 के ऊपर दर्ज किया गया, जो कि बृहस्पतिवार से बढ़ा हुआ था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को तेलियरगंज में एमएनआईटी में लगाई गई लाइव सेंसर मशीन ने शाम सात बजे पीएम 2.5 का स्तर 284 दर्ज किया जो कि बृहस्पतिवार की अपेक्षा 27 अंक ज्यादा रहा। यहां का पीएम 10 का स्तर 129 रहा। दूसरे नंबर पर नगर निगम कार्यालय में लगी लाइव सेंसर मशीन सिविल लाइंस इलाके को प्रदूषित बताया। यहां पर 2.5 का स्तर 208 और पीएम 10 का स्तर 156 दर्ज किया गया। यह भी बृहस्पतिवार से बढ़ा हुआ था। झूंसी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय में लगी लाइव सेंसर मशीन ने यहां पर पीएम 2.5 का स्तर 177 और पीएम 10 का स्तर 158 दर्ज किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्रयागराज की ओर से लगाई गई लाइव सेंसर मशीनों की देखरेख करने वाली कंपनी स्वॉन इनवार मेंटल प्राईवेट लिमिटेड के सर्विस इंजीनियर शुभम सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण वायु प्रदूषण बढ़ा हुआ दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन