प्रयागराज : पटना राजधानी में शराब मिलने के बाद एनसीआर जोन में अलर्ट
प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सूबेदारगंज, नैनी जंक्शन से होकर गुजरने वाली तमाम ट्रेनों को भी इस अवधि में आरपीएफ खंगालेगी। वीआईपी ट्रेनों पर आरपीएफ को विशेष नजर रखने को कहा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजेंद्र नगर-नई दिल्ली पटना राजधानी एक्सप्रेस में तीन ट्राली बैग में अंग्रेजी शराब की 48 बोतल मिलने के बाद उत्तर मध्य रेलवे जोन की आरपीएफ ने अलर्ट जारी कर दिया है। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान आरपीएफ द्वारा स्टेशनों एवं ट्रेनों में आरपीएफ का औचक निरीक्षण जारी रहेगा।
प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सूबेदारगंज, नैनी जंक्शन से होकर गुजरने वाली तमाम ट्रेनों को भी इस अवधि में आरपीएफ खंगालेगी। वीआईपी ट्रेनों पर आरपीएफ को विशेष नजर रखने को कहा गया है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर शराब तस्कर दूसरे राज्यों तक शराब पहुंचाने के लिए वीआईपी ट्रेनों का ही सहारा ले रहे हैं। पटना राजधानी एक्सप्रेस से बरामद हुई शराब इसका जीता जागता उदाहरण है। आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी विजय प्रकाश पंडित ने बताया कि चुनाव के चलते पूरे मंडल में सतर्कता बढ़ाई गई है। इसी वजह से ट्रेनों एवं स्टेशनों पर आरपीएफ का चेकिंग अभियान चल रहा है।