फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: The record of most aircraft and passenger movement may be broken at the airport today.

Prayagraj Airport : एयरपोर्ट पर आज टूट सकता है सर्वाधिक विमान और यात्रियों की आवाजाही का रिकॉर्ड

Sat, 01 Feb 2025 11:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Feb 2025 11:38 AM IST
सार

महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या में विमानों से यहां लोगों का आवागमन हुआ है। महाकुंभ शुरू होने के बाद महज 18 दिन में 91,690 यात्रियों की विमानों से आवाजाही हो चुकी है।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: The record of most aircraft and passenger movement may be broken at the airport today.
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या में विमानों से यहां लोगों का आवागमन हुआ है। महाकुंभ शुरू होने के बाद महज 18 दिन में 91,690 यात्रियों की विमानों से आवाजाही हो चुकी है। खास बात यह रही कि इस अवधि में 650 से ज्यादा विमानों का आवागमन हुआ। एक फरवरी को यहां सर्वाधिक विमान और यात्रियों की आवाजाही का रिकार्ड बन सकता है।

विज्ञापन

क्योंकि एक फरवरी से पहली बार चेन्नई समेत कई प्रमुख शहरों के लिए प्रयागराज से सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि यहां एक ही दिन में 60 से ज्यादा विमानों का आवागमन हो सकता है। उधर, मौनी अमावस्या पर्व के बाद वापसी करने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए एक फरवरी को प्रयागराज से पहली बार एक ही दिन में दिल्ली के लिए दस तो मुंबई के लिए सात सीधी उड़ानों की तैयारी की गई है।

विज्ञापन


28 जनवरी को आठ हजार यात्रियों ने की थी यात्रा

प्रयागराज एयरपोर्ट के निर्माण के बाद यह पहला मौका है जब एक ही दिन में दिल्ली के लिए यहां से दस और मुंबई के लिए सात विमान संचालित होंगे। यहां अब तक एक ही दिन में दिल्ली के लिए सर्वाधिक छह तो मुंबई के लिए तीन विमान ही संचालित हुए हैं। इस बीच प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानों की 24 घंटे आवाजाही शुरू होने की वजह से यहां औसतन 30 से 35 विमानों की आवाजाही हो रही है। 28 जनवरी को ही यहां एक दिन में पहली बार आठ हजार से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही का रिकॉर्ड बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब यहां 8,378 यात्रियों की आवाजाही हुई। इस दौरान यहां 56 विमानों का आवागमन हुआ। एयरपोर्ट निर्माण के बाद एक दिन में विमानों की आवाजाही की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि प्रयागराज से संचालित विमानों की संख्या में और इजाफा होगा। एक फरवरी से कई शहरों के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। एक फरवरी से स्पाइस जेट ने प्रयागराज से चेन्नई और हैदराबाद के लिए भी सीधी उड़ान का शेड्यूल जारी किया है।
 

स्पाइस जेट आज से शुरू कर रहा कई शहरों की सीधी उड़ान :

प्रयागराज-चेन्नई : दोपहर 12:35-3:25 बजे

चेन्नई-प्रयागराज : शाम 4:00-6:35 बजे

प्रयागराज-हैदराबाद : सुबह 7:20-9:25 बजे

हैदराबाद-प्रयागराज : सुबह 10:05-12:00 बजे

प्रयागराज-दिल्ली : शाम 7:10 - 8:45 बजे

दिल्ली-प्रयागराज : सुबह 5:10-6:45 बजे

प्रयागराज-मुंबई : सुबह 10:45-1:00 बजे

मुंबई-प्रयागराज : सुबह 7:40-10:00 बजे

23 से 30 जनवरी तक विमानों और उनमें सफर करने वालों की संख्या

तिथि : विमान : यात्री

30 जनवरी : 48 : 7,541

29 जनवरी : 42 : 6,209

28 जनवरी : 56 : 8,378

27 जनवरी : 38 : 5,962

26 जनवरी : 40 : 5,283

25 जनवरी : 42 : 6,025

24 जनवरी : 34 : 4,766

23 जनवरी : 32 : 4,427

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed