फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: Six flights were canceled due to bad weather

Prayagraj Airport : खराब मौसम से छह विमान रहे निरस्त, दूसरे दिन भी नहीं आया बंगलूरू से विमान

Wed, 24 Jan 2024 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Jan 2024 07:25 PM IST
सार

प्रयागराज एयरपोर्ट पर बीते एक माह से विमानों का संचालन अस्त व्यस्त है। एक माह के दौरान यहां कुछ ही दिन सभी विमानों की आवाजाही हो सकी है। कम दृश्यता की वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा विमानों के संचालन की अनुमति न देने से अब तक 200 से ज्यादा विमान एक माह के दौरान निरस्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: Six flights were canceled due to bad weather
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खराब मौसम की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट पर बुधवार को छह विमान निरस्त रहे। इस दौरान बंगलूरू विमान लगातार दूसरे दिन निरस्त रहा। एयरपोर्ट पर कम दृश्यता की वजह से इंडिगो के सिर्फ आठ विमानों की ही आवाजाही हो सकी।

विज्ञापन

प्रयागराज एयरपोर्ट पर बीते एक माह से विमानों का संचालन अस्त व्यस्त है। एक माह के दौरान यहां कुछ ही दिन सभी विमानों की आवाजाही हो सकी है। कम दृश्यता की वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा विमानों के संचालन की अनुमति न देने से अब तक 200 से ज्यादा विमान एक माह के दौरान निरस्त हो चुके हैं। बुधवार को बंगलूरू, भोपाल एवं देहरादून फ्लाइट दोनों ओर से निरस्त रही। इस दौरान यहां दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और भुवनेश्वर विमान का ही आवागमन हुआ। एयरपोर्ट पर 453 यात्रियों का आगमन एवं 454 का प्रस्थान बुधवार को हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed