फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport lags behind in customer satisfaction survey, out of top ten

Prayagraj Airport : ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में पिछड़ा प्रयागराज एयरपोर्ट, टॉप टेन से बाहर

Fri, 14 Feb 2025 05:08 PM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Feb 2025 05:08 PM IST
सार

महाकुंभ के मौके पर जहां प्रयागराज एयरपोर्ट में बीते कई दिनों से विमानों एवं यात्रियों की आवाजाही का रिकाॅर्ड बन रहा है तो वहीं दूसरी ओर संगमनगरी का यह एयरपोर्ट ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण (कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे) में पिछड़ गया है।

विज्ञापन
Prayagraj Airport lags behind in customer satisfaction survey, out of top ten
हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

महाकुंभ के मौके पर जहां प्रयागराज एयरपोर्ट में बीते कई दिनों से विमानों एवं यात्रियों की आवाजाही का रिकाॅर्ड बन रहा है तो वहीं दूसरी ओर संगमनगरी का यह एयरपोर्ट ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण (कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे) में पिछड़ गया है। घरेलू एयरपोर्ट संचालित करने वाले देश के एयरपोर्ट में प्रयागराज को इस सर्वेक्षण में 17 वीं रैंक मिली है, जबकि पिछली छमाही में प्रयागराज देश के टॉप टेन एयरपोर्ट में शामिल था।

विज्ञापन

इस सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा एयरपोर्ट को पहली और उत्तराखंड के देहरादून एयरपोर्ट को दूसरी रैंक मिली है। ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में इस बार टॉप टेन में यूपी से सिर्फ गोरखपुर एयरपोर्ट ही अपनी जगह बना पाया है। अखिल भारतीय स्तर पर गोरखपुर एयरपोर्ट को छठवीं रैंक मिली है। बरेली एयरपोर्ट की रैंक भी काफी नीचे गिरी है। पिछले सर्वे में इसकी छठवीं रैंक थी जो इस बार 28 वें स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि, आगरा एयरपोर्ट ने ऊंची छलांग लगाई है। पिछले सर्वे में आगरा एयरपोर्ट की 37 वीं रैंक थी जो अब 11 वें स्थान पर आ गया है।

विज्ञापन


भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण द्वारा प्रत्येक छह माह में अखिल भारतीय स्तर पर ग्राहक संतुष्टि सूचकांक जारी किया जाता है। जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर तक की अवधि में सर्वे के आधार पर प्राधिकरण अपनी रिपोर्ट जारी करता है। प्राधिकरण द्वारा सिर्फ घरेलू उड़ान संचालित करने वाले देशभर के कुल 62 एयरपोर्ट का सर्वे कराया। इसमें प्रयागराज एयरपोर्ट को 4.82 अंक मिले। वहीं, इस सूची में पहला स्थान (गग्गल कांगड़ा) का रहा, जिसे 5.00 अंक प्राप्त हुए। सर्वे में दूसरे स्थान पर देहरादून एयरपोर्ट रहा, जिसे 4.99 अंक प्राप्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 पैरामीटर्स पर प्रयागराज एयरपोर्ट की हुई निगेटिव मार्किंग

ग्राहक संतुष्टि सूचकांक के तहत जुलाई 24 से दिसंबर 24 तक घरेलू उड़ान वाले 62 एयरपोर्ट पर प्राधिकरण की टीम ने वहां मौजूद सुविधाओं के बारे में यात्रियों का फीडबैक लिया। इसमें कुल 33 पैरामीटर्स पर यात्रियों से बात हुई। इसके अलावा पांच सवाल हाईजीन से संबंधित रहे। इस तरह से कुल 38 में से 21 पैरामीटर्स में यहां निगेटिव मार्किंग हुई। जिन प्रमुख पैरामीटर्स में निगेटिव मार्किंग हुई उसमें चेक इन स्टाफ की दक्षता, सुरक्षा जांच की संपूर्णता, सुरक्षित और संरक्षित होने की भावना, एयरपोर्ट में अपना रास्ता ढूंढने की सुगमता, उड़ान संबंधी जानकारी, एयरपोर्ट स्टाफ का नम्र और सहायक होना, बैंक एवं एटीएम की उपलब्धता, शॉपिंग सुविधाएं आदि शामिल रहे।

उत्तर भारत के घरेलू उड़ान वाले एयरपोर्ट की स्थिति

एयरपोर्ट का नाम : पिछली रैंक : नई रैंक

गग्गल ( कांगड़ा ) : 02 : 01

देहरादून : 08 : 02

जम्मू : 07 : 04

गोरखपुर : 08 : 06

लेह : 03 : 07

आगरा : 37 : 11

कुल्लू-मनाली : 13 : 11

प्रयागराज : 08 : 17

पंतनगर : 25 : 13

कानपुर : 44 : 27

बरेली : 06 : 28

अयोध्या : 45 : 29

शिमला : 22 : 43

‘ग्राहक संतुष्टि सर्वे में पिछड़ना सही नहीं है। एयरपोर्ट प्रशासन से कहा जाएगा कि जिन बिंदुओं पर निगेटिव मार्किंग हुई है उसमें सुधार लाया जाए। यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले, यह सुनिश्चित हो।’ - प्रवीण पटेल, सांसद एवं चेयरमैन प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed