फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport Demand raised for a direct flight to Pune and a new evening flight to Delhi.

प्रयागराज एयरपोर्ट : पुणे के लिए सीधी और दिल्ली के लिए शाम को नई उड़ान की उठी मांग

Sun, 11 Oct 2026 07:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Oct 2026 07:05 PM IST
सार

प्रयागराज एयरपोर्ट से आने वाले दिनों में हवाई सेवाओं का दायरा और बढ़ सकता है। एयरपोर्ट पर संपन्न हुए यात्री सेवा अभियान के दौरान सामने आए फीडबैक में यात्रियों और व्यापारियों ने दिल्ली के लिए शाम के समय एक और नई विमान सेवा शुरू करने तथा पुणे के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Prayagraj Airport Demand raised for a direct flight to Pune and a new evening flight to Delhi.
फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट से आने वाले दिनों में हवाई सेवाओं का दायरा और बढ़ सकता है। एयरपोर्ट पर संपन्न हुए यात्री सेवा अभियान के दौरान सामने आए फीडबैक में यात्रियों और व्यापारियों ने दिल्ली के लिए शाम के समय एक और नई विमान सेवा शुरू करने तथा पुणे के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञापन


यात्री सेवा के समापन अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक गणेश यादव ने बताया कि यात्रियों की इस महत्वपूर्ण मांग को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट बनाकर दिल्ली भेज दी गई है। विमान सेवाओं के इस संभावित विस्तार को धरातल पर उतारने के लिए रात में विमानों की लैंडिंग (नाइट लैंडिंग) की सुविधा बेहद अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रशासन इस दिशा में जिला प्रशासन और वायु सेना के लगातार संपर्क में है। हाल ही में एयरपोर्ट प्रशासन, जिलाधिकारी और वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक में भी नाइट लैंडिंग के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने से एयरपोर्ट पर विमानों के संचालन का समय काफी बढ़ जाएगा, जिससे भविष्य में देश के अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी नई उड़ानें शुरू किए जाने की राह आसान होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed