फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: Dehradun flight will start, winter schedule will be implemented from October 27

Prayagraj Airport : शुरू होगी देहरादून उड़ान, 27 अक्तूबर से लागू होगा विंटर शेड्यूल

Mon, 07 Oct 2024 03:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Oct 2024 03:37 PM IST
सार

विमानन कंपनी एलाइंस एयर द्वारा इसका संचालन किया जाएगा। सप्ताह में तीन दिन यह विमान प्रयागराज से उड़ान भरेगा। बताया जा रहा है नागर विमानन निदेशालय का विंटर शेड्यूल इस बार रविवार 27 अक्तूबर से प्रभावी होगा। विंटर शेड्यूल में ही एलाइंस एयर द्वारा प्रयागराज-देहरादून उड़ान को शामिल किए जाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: Dehradun flight will start, winter schedule will be implemented from October 27
फ्लाइट( सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया एक्स

विस्तार

प्रयागराज से देहरादून के लिए सीधी विमान सेवा एक बार फिर से शुरू होगी। नागर विमानन निदेशालय के विंटर शेड्यूल में इसे शामिल किए जाने की तैयारी चल रही है। विमानन कंपनी एलाइंस एयर द्वारा इसका संचालन किया जाएगा। सप्ताह में तीन दिन यह विमान प्रयागराज से उड़ान भरेगा। बताया जा रहा है नागर विमानन निदेशालय का विंटर शेड्यूल इस बार रविवार 27 अक्तूबर से प्रभावी होगा। विंटर शेड्यूल में ही एलाइंस एयर द्वारा प्रयागराज-देहरादून उड़ान को शामिल किए जाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


बता दें, पूर्व में प्रयागराज-देहरादून उड़ान का संचालन एलाइंस एयर और इंडिगो द्वारा किया जा रहा था, लेकिन इन दोनों ही विमानन कंपनी द्वारा यह सेवा अचानक बंद कर दी गई।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में लगने वाले महाकुंभ को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने भी देहरादून फ्लाइट शुरू करने के लिए विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों से बात की है। चर्चा है कि एलाइंस एयर इस सेवा को एक बार फिर से शुरू करेगा। हालांकि इसका संचालन सप्ताह में तीन दिन ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एलाइंस एयर की दिल्ली उड़ान जो सप्ताह में अभी पांच दिन चल रही है वह 27 अक्तूबर से हर रोज संचालित होगी। डीजीसीए के विंटर शेड्यूल में भी इसे शामिल किया जा रहा है। हर रोज उड़ान होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इससे खासी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed