फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: Akasa's Mumbai flight will start from May 25, timetable released

Prayagraj Airport : 25 मई से शुरू होगी अकासा की मुंबई उड़ान, समय सारिणी जारी

Sat, 13 Apr 2024 11:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 11:18 AM IST
सार

पिछले दिनों ही नागर विमान निदेशालय (डीजीसीए) ने अकासा एयर को प्रयागराज से मुंबई, प्रयागराज से दिल्ली और प्रयागराज से बंगलूरू विमान संचालन की अनुमति दी। मुंबई के लिए विमान संचालन का स्लॉट अकासा एयर को मिला गया है।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: Akasa's Mumbai flight will start from May 25, timetable released
हवाई जहाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विमानन कंपनी अकासा ने प्रयागराज को प्रणाम करते हुए कहा है कि उसकी प्रयागराज-मुंबई उड़ान 25 मई 2024 से शुरू होने जा रही है। अकासा एयर ने शुक्रवार को इसकी समय सारिणी जारी कर दी। विमान प्रयागराज से मुंबई के लिए दोपहर 1:40 व मुंबई से प्रयागराज के लिए सुबह 10:35 बजे उड़ान भरेगा। रविवार छोड़ इसका संचालन सप्ताह में छह दिन होगा।

विज्ञापन

पिछले दिनों ही नागर विमान निदेशालय (डीजीसीए) ने अकासा एयर को प्रयागराज से मुंबई, प्रयागराज से दिल्ली और प्रयागराज से बंगलूरू विमान संचालन की अनुमति दी। मुंबई के लिए विमान संचालन का स्लॉट अकासा एयर को मिला गया है। 25 मई से यह उड़ान शुरू हो जाएगी। वहीं, प्रयागराज-बंगलूरू, प्रयागराज दिल्ली के लिए अभी टाइम स्लाट न मिलने से इसकी समय सारिणी जारी नहीं हुई है। इस उड़ान को एक मई से ही शुरू करने का प्रस्ताव था।

विज्ञापन


उम्मीद है कि इसी महीने इसके लिए भी बुकिंग शुरू हो जाएगी। प्रयागराज से विमानन कंपनी इंडिगो भी वर्तमान समय प्रयागराज से मुंबई के लिए विमान संचालित कर रहा है। इसका संचालन हर रोज हो रहा है। उधर, अकासा ने अपनी वेबसाइट पर विमान शुरू होने की जानकारी दी है। वेबसाइट के होम पेज में लिखा है ‘प्रणाम प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कुंभ मेले के दौरान का संगम का दृश्य दिखाया गया है। बुकिंग नाऊ पर क्लिक करने के बाद वेबसाइट पर प्रयागराज के दर्शनीय स्थल जैसे त्रिवेणी संगम, सरस्वती घाट, चंद्रशेखर आजाद पार्क, इलाहाबाद किला, उल्टा किला, आनंद भवन, खुसरोबाग, न्यू यमुना ब्रिज आदि के बारे में जानकारी दी गई है।

 

महज 50 मिनट के अंतराल में मुंबई के लिए रहेंगे दो विमान
 

25 मई से प्रयागराज से मुंबई के लिए महज 40 मिनट के अंतराल में दो विमान रहेंगे। 25 मई से शुरू हो रहा अकासा एयर का विमान यहां से दोपहर 1:40 बजे उड़ान भरकर शाम चार बजे मुंबई पहुंच जाएगा। इसके 40 मिनट के बाद इंडिगो का विमान 2:30 पर उड़ान भरकर शाम 4:40 बजे मुंबई पहुंचेगा। वहीं, मुंबई से अकासा एयर का विमान सुबह 10:35 बजे उड़ान भरेगा। इसके यहां पहुंचने का समय दिन में एक बजे रहेगा, जबकि इंडिगो का विमान पहले की तरह मुंबई से 11:55 बजे उड़ान भरकर दोपहर दो बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed