फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: AI cameras will help in reuniting separated people with their loved ones in Mahakumbh.

प्रयागराज : महाकुंभ में बिछड़ों को अपनों से मिलाने में मदद करेंगे एआई कैमरे

Fri, 22 Nov 2024 01:37 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Nov 2024 01:37 PM IST
सार

प्रयागराज महाकुंभ की तैयारिया जोरो पर हैं। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक दिसंबर को डिजिटल खोया पाया केंद्र लाइव कर दिया जाएगा। इसके लिए 328 एआई कैमरों को इंस्टॉल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Prayagraj: AI cameras will help in reuniting separated people with their loved ones in Mahakumbh.
कैमरा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

महाकुंभ मेले में बिछड़ने वालों को अपनों से मिलाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने खाका खींचा है। यहां एआई कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 24 घंटे लाइव रहेंगे। इन कैमरों के साथ ही फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी बिछड़ने वालों को परिजनों से मिलाने में मदद करेंगे।

विज्ञापन


डिजिटल खोया पाया केंद्र को एक दिसंबर से लाइव किया जाएगा। इसके माध्यम से 328 एआई कैमरे पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखेंगे। इन सभी कैमरों का परीक्षण कर लिया गया है। मेला क्षेत्र को इन विशेष कैमरों से लैस किया जा रहा है। कैमरे इंस्टॉल करने का काम अपने अंतिम चरण में है। मेला क्षेत्र की चार लोकेशनों पर इन विशेष एआई कैमरों का परीक्षण भी किया जा चुका है।
विज्ञापन


ऐसे काम करेगी तकनीक
श्रृद्धालुओं के लिए सरकार ने ऐसे डिजिटल खोया-पाया केंद्रों की स्थापना की है, जो तकनीक के सहारे चलेंगे और पलक झपकते ही बिछड़ों को खोज निकालेंगे। हर खोए हुए व्यक्ति का डिजिटल पंजीकरण तुरंत किया जाएगा। पंजीकरण होने के बाद एआई कैमरे गुमशुदा की तलाश में जुट जाएंगे। यही नहीं, गुमशुदा की जानकारी को फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया जाएगा। यह व्यवस्था महाकुंभ मेले को न केवल सुरक्षित बनाएगी, बल्कि परिवारों को आपस में जल्दी मिलवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेस रिकग्निशन तकनीक का होगा उपयोग
लापता व्यक्तियों की पहचान के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा। यह तत्काल काम करेगी। यहां 45 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में एआई कैमरे तत्काल फोटो खींचकर व्यक्ति की पहचान कर लेंगे। जो भी व्यक्ति महाकुंभ मेले में अपनों से बिछड़ेगा, उसका सुरक्षित, व्यवस्थित और जिम्मेदार प्रणाली के तहत ख्याल भी रखा जाएगा। किसी भी बच्चे या महिला को ले जाने से पहले सुनिश्चित करना होगा कि ले जाने वाले उसे पहचानते हैं और उनकी पहचान प्रमाणिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed