फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Accused gets bail from police lapse

प्रयागराजः पुलिस की चूक से अभियुक्त को मिली जमानत

Tue, 21 May 2019 12:44 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Accused gets bail from police lapse
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में कोर्ट ने अभियुक्त अविनाश दुबे की जमानत याचिका मंजूर कर ली और जमानतें दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया है। अभियुक्तगण पर गत दिनों सागर रत्ना रेस्टोरेंट पर बमबाजी करने का आरोप है। पुलिस ने सात मिनट के भीतर दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी दिखाकर तकनीकी चूक की।  यह आदेश एडीजे वीरभद्र ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता धीरेन्द्र ओझा को सुनकर दिया है।
विज्ञापन


प्रकरण जार्ज टाऊन थाने का है। वादी सुनील अथवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके रेस्टोरेंट पर कुछ अज्ञात लोगाें ने 23 फरवरी को हमला किया था। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसे फोन कर रंगदारी की मांग कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। प्रकरण में अभियुक्त अविनाश दुबे की ओर से जमानत पर बचाव पक्ष की ओर से कहा गया कि जिस मोबाइल फोन से वादी को धमकी देने की बात की गई है उससे अभियुक्त का कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


अभियुक्त की गिरफ्तारी जार्जटाउन पुलिस ने फर्जी और मनगढ़ंत दिखाई है।  बचाव पक्ष ने तर्क दिया है कि पुलिस ने जीडी में अभियुक्त की गिरफ्तारी नौ अप्रैल 2019 को साढे़ बारह बजे दिखाई है । और सात मिनट बाद ही मीरापुर अतरसुइया थाना क्षेत्र से जाकर एक अन्य अभियुक्त को किसी दूसरे अपराध में गिरफ्तारी किए जाने का हवाला दिया है। सात मिनट के भीतर उन्हीं पुलिसकर्मियों का जार्जटाउन से अतरसुइया जैसे भीड़ भाड़ वाले इलाके में पहुंचकर गिरफ्तारी कर पाना मुमकिन नहीं है। कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार करते हुए जमानत मंजूर कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed