फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Accident: Uncle and niece riding a scooter died after being hit by a pickup

Prayagraj Accident : पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार मामा-भांजी की मौत, घटना के वक्त स्कूटी से जा रहे थे घर

Mon, 02 Mar 2026 01:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Mar 2026 01:19 PM IST
सार

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से रविवार दोपहर स्कूटी सवार मामा-भांजी की मौत हो गई। घटना के वक्त दोनों अपने घर जा रहे थे। मृतकों की पहचान रजत तिवारी (27) व उसकी भांजी राशि तिवारी (18) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Prayagraj Accident: Uncle and niece riding a scooter died after being hit by a pickup
रजत तिवारी और राशि तिवारी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से रविवार दोपहर स्कूटी सवार मामा-भांजी की मौत हो गई। घटना के वक्त दोनों अपने घर जा रहे थे। मृतकों की पहचान रजत तिवारी (27) व उसकी भांजी राशि तिवारी (18) के रूप में हुई है। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है। थरवई पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी रजत तिवारी पुत्र रमा शंकर तिवारी अपनी बहन के घर गया था। वह रविवार शाम करीब चार बजे अपनी भांजी राशि तिवारी को स्कूटी से लेकर अपने घर तिवारी पुर लौट रहा था। जयंतीपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में दोनों स्कूटी समेत बीच सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक पिकअप समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन


पांच साल पहले बड़े भाई की हुई थी मौत

परिजनों ने बताया कि रजत प्राइवेट नौकरी करता था। करीब पांच साल पहले उसके बड़े भाई की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बड़े भाई की मौत के बाद रजत पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। वहीं, उसकी भांजी राशि तिवारी तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। वह जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस सोमवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed