फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj accident: Scooty rider dies after being hit by dumper

Prayagraj Accident : डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार आभूषण कारोबारी की मौत

Mon, 14 Oct 2024 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Oct 2024 07:17 PM IST
सार

हादसे में कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर ने आगे चल रही पिकअप में भी टक्कर मार दी। उस पर सवार दो लोगों को भी चोटें आईं। डंपर चालक गाड़ी समेत मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
Prayagraj accident: Scooty rider dies after being hit by dumper
सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झूंसी-सहसों मार्ग पर पटेलनगर गांव के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार आभूषण कारोबारी ओमप्रकाश सोनी (48) को टक्कर मार दी। हादसे में कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर ने आगे चल रही पिकअप में भी टक्कर मार दी। उस पर सवार दो लोगों को भी चोटें आईं। डंपर चालक गाड़ी समेत मौके से भाग निकला।

विज्ञापन

जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर के रहने वाले ओमप्रकाश दो दशक से झूंसी के रामलीला पार्क के पास मकान बनाकर रहते थे। उनकी झूंसी की न्यायनगर काॅलोनी में आभूषण की दुकान थी। मोहल्लेवालों के मुताबिक ओमप्रकाश को किडनी की समस्या थी। इसकी दवा लेने वह अक्सर सहसों एक चिकित्सक के पास जाते थे। सोमवार सुबह वह स्कूटी से दवा लेने सहसों गए थे।

विज्ञापन

दोपहर में 1.30 बजे वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। पटेलनगर गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर ओमप्रकाश स्कूटी समेत आगे चल रही पिकअप से जा टकराए। इसके बाद डंपर ने उन्हें रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पिकअप में सवार चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कारोबारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, आभूषण कारोबारी की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पत्नी नीलम सोनी बेसुध होकर गिर पड़ीं। छोटे बेटे यश सोनी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने ओमप्रकाश के बड़े बेटे पीयूष को फोन पर सूचना दी थी। पीयूष दिल्ली से बीटेक कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed