फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Accident Five people of the same family riding a bike died in a collision with a tanker

Prayagraj Accident: प्रयागराज में बड़ा हादसा, डंपर ने बाइक को मारी टक्कर; एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Mon, 24 Jun 2024 02:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Jun 2024 02:41 PM IST
सार

Accident In Prayagraj: प्रयागराज के सरायममरेज इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह सभी एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Prayagraj Accident Five people of the same family riding a bike died in a collision with a tanker
घटना के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसा सरायममरेज थाना इलाके के रस्तीपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ। एक डंपर ने बाइक को रौंद डाला। हादसे में बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब छह बजे हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। जिसमें दो बेटों समेत मां भी शामिल है।
विज्ञापन


सरायममरेज थाना इलाके के रस्तीपुर पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब छह बजे डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। बाइक पर आठ माह की बच्ची समेत पांच लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी की छिटककर सभी दूर जा गिरे और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में विकास (25) पुत्र बल्ली, सुम्मरी (60) पत्नी देवकी, जनता (34) पत्नी नमकीन, दीवाना (7) पुत्र नमकीन, लक्ष्मी (8 माह) पुत्री नमकीन की मौत हो गई। यह सभी जौनपुर जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के चौकी खुर्द इलाके के रहने वाले थे।

Prayagraj Accident Five people of the same family riding a bike died in a collision with a tanker
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

बरात से घर लौटते समय हुआ हादसा

जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव के रहने वाले यह लोग रविवार को रिश्तेदारी में गए थे। वहां से बरात में हंडिया चले गए। बरात लौटने पर पांचों लोग एक बाइक से वापस घर चौकीखुर्द स्थित घर आ रहे थे। जैसे ही सरायममरेज के रस्तीपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे सामने से आ रहे डंपर ने कुचल दिया। सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम
 

हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। यह समाचार गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घर पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed