फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj ac,light and fans of trains running on electric engines

प्रयागराजः इलेक्ट्रिक इंजन से ही चल रहे ट्रेनों के एसी, लाइट और पंखे 

Sat, 18 Jul 2020 11:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jul 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
prayagraj ac,light and fans of trains running on electric engines
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज एक्सप्रेस समेत अपनी 16 ट्रेनों के एसी, पंखे एवं लाइट को उसके इंजन के माध्यम से चलना शुरू कर दिया है। आने वाले समय में ऐसी सभी ट्रेनें जो एलएचबी रेक से लैस हैं उन सभी मेें लगे इंजन से उनके कोच के एसी, पंखे एवं लाइट आदि चलेंगी।
विज्ञापन


इस व्यवस्था से रेलवे को हर वर्ष करोड़ों रुपये का डीजल भी बचेगा। यह संभव होगा हेड ऑन जनरेशन (एचओजी ) के उपयोग से। एनसीआर प्रशासन ने इसके उपयोग से अब तक 75 हजार लीटर डीजल की बचत भी की है।
विज्ञापन



दरअसल पांरपरिक रूप से एलएचबी कोच वाली ट्रेनों में लाइट, पंखे, एसी आदि के लिए रेक के दोनों छोर पर दो जनरेटर कारें लगी होती है। जो डीजल से चलती हैं। इसकी तेज आवाज से भी यात्रियों को परेशानी होती है। इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने पिछले वर्ष ही इलेक्ट्रिक इंजन से कोचों को बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसे हेड ऑन जेनरेशन कहा जाता है। जो 25 हजार वोल्ट ओवरहेड वायर से ट्रैक्शन एनर्जी के एक हिस्से को एलएचबी कोच की बिजली की आवाश्यकता को पूरा करने के लिए ट्रांसफार्मर और कनवर्टर के माध्यम से 750 वोल्ट में परिवर्तित कर देता है। ऐसे में बिना जेनरेटर चलाए संबंधित ट्रेन के सभी कोच में लगे पंखे, लाइट एवं एसी चल जाते हैं। इस तकनीक का प्रयोग करने में एनसीआर अन्य जोनल रेलवे मुकाबले से अब आगे है। फिलहाल जोन के 41 इंजन में एचओजी कनर्वटर लगाया जा चुका है।


एनसीआर के सीपीआरओ अजीत सिंह ने बताया कि इंजन ओर रेक की एचओजी प्रणाली में कोई कमी न हो इसके लिए इसमें कानपुर शेड द्वारा टेस्ट स्विच का प्रावधान किया गया है। इस स्विच  के प्रयोग से इंजन के एचओजी कनर्वटर के परीक्षण के लिए उसे रेक से जुड़े रहने की आवश्यकता नहीं होती। कहा कि रेलवे बोर्ड द्वारा पिछले वर्ष के 20 सर्वश्रेष्ठ काम में इसे भी शामिल किया गया है। 
आज 35 बसों का संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed