{"_id":"5cf16100bdec22078775cbe7","slug":"prayagraj-a-new-location-of-ahmedabad-central-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः अहमदबाद केंद्रीय कारागार होगा अतीक का नया ठिकाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः अहमदबाद केंद्रीय कारागार होगा अतीक का नया ठिकाना
Fri, 31 May 2019 10:44 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 31 May 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कारागार नैनी में बंद बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद को गुजरात भेजने का आदेश शुक्रवार को जेल अफसरों के पास पहुंच गया। आदेश के मुताबिक, अतीक को केंद्रीय कारागार अहमदाबाद में भेजा जाएगा। उन्हें एक जून को कड़ी सुरक्षा के बीच वहां के लिए रवाना किया जाएगा।
शहर पश्चिमी सीट से पांच बार विधायक और फूलपुर से एक बार सांसद रह चुके अतीक पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत पांच दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड के भी वह आरोपी हैं। कुछ महीने पहले वह देवरिया जेल में बंद थे जहां लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर मोहित अग्रवाल को जेल के अंदर बुलाकर पीटने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। आननफानन में उन्हें देवरिया से जनपद कारागार बरेली भेजा गया। शासन के निर्देश पर ठीक चुनाव से पहले 20 अप्रैल को उन्हें केंद्रीय कारागार नैनी स्थानांतरित कर दिया गया।
तीन दिन बाद यानी 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने अतीक को गुजराज प्रांत के अतिसुरक्षित जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। जिसके बाद माना जा रहा था कि जल्द ही उन्हें गुजरात भेजा जाएगा लेकिन मामला अटका रहा। सूत्रों की मानें तो 30 मई को गुजरात सरकार की ओर से अनुमति मिल गई। जिसके एक दिन बाद प्रदेश सरकार ने केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को पत्र भेजकर इस बारे में अवगत कराया। साथ ही अतीक को केंद्रीय कारागार अहमदाबाद भेजने का निर्देश दिया। जेल प्रशासन का कहना है कि अतीक एक जून को केंद्रीय कारागार अहमदबाद के लिए रवाना किए जाएंगे।
विज्ञापन
पूर्व सांसद अतीक अहमद को केंद्रीय कारागर अहमदाबाद भेजने संबंधित आदेश आज 31 मई को आ गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो एक जून को दोपहर तक में उन्हें यहां से पुलिस वाहन से बाई रोड वाराणसी भेजा जाएगा। वहां से वायुमार्ग से अहमदाबाद भेजा जाएगा।
हरिबक्श सिंह
वरिष्ठ जेल अधीक्षक
केंद्रीय कारागार, नैनी, प्रयागराज।
जेल अफसरों का कहना है कि सुरक्षा के लिए तीन अधिकारियों वाली एस्कॉर्ट अतीक के साथ भेजी जाएगी। सुरक्षा के दृष्टिगत उसे पुलिस वाहन से पहले कड़ी सुरक्षा के बीच वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट ले जाया जाएगा। इसके बाद वहां से हवाई जहाज के जरिए अहमदाबाद भेजा जाएगा। जेल प्रशासन की मानें तो हवाई जहाज व एस्कॉर्ट टीम का खर्च करीब 40 हजार रुपए आएगा, जिसे खुद अतीक को वहन करना होगा।