फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: A horrific road accident in Nawabganj, two including eye assistant died

प्रयागराज : नवाबगंज में भीषण सड़क हादसा, नेत्र सहायक समेत दो की मौत

Mon, 14 Dec 2020 09:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Dec 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: A horrific road accident in Nawabganj, two including eye assistant died
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
नवाबगंज के समहई गांव के पास बृहस्पतिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में एमडीआई (मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय) प्रयागराज के नेत्र सहायक मान बहादुर सिंह समेत दो की मौत हो गई। हादसे में ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखनऊ से टवेरा गाड़ी अखबार लादकर प्रयागराज रही थी। ड्राइवर ने तीन सवारियों को भी बिठा लिया था।
विज्ञापन


लखनऊ से अखबार लेकर अजय सिंह टवेरा गाड़ी से रविवार देर रात प्रयागराज के लिए निकला था। उसने गाड़ी पर गोमती नगर के रहने वाले एनसीसी कर्मचारी राम विजय सिंह (51) और उनकी पत्नी गीता (48) को भी बिठा लिया था। बछरावां रायबरेली के रहने वाले मान बहादुर सिंह (52) एमडीआई प्रयागराज में नेत्र सहायक थे। उन्हें सुबह अस्पताल पहुंचना था। वे भी बछरांवा में टवेरा पर बैठ गए। सोमवार की भोर करीब साढ़े चार बजे गाड़ी लखनऊ प्रयागराज नेशनल हाइवे पर नवाबगंज क्षेत्र के समहई गांव के सामने पहुंची थी कि किसी अज्ञात वाहन से भीषण टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में नेत्र सहाय मान बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक अजय सिंह, राम विजय सिंह और गीता गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर लोग पहुंचे लेकिन जिस वाहन से टक्कर हुई थी। वह भाग निकला था। पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षतिग्रस्त टवेरा से घायलों को बाहर निकाला गया। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां राम विजय सिंह की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे घर वाले गीता को एंबुलेंस से लखनऊ ले गए। एसआरएन हास्पिटल में चालक अजय की हालत बेहद नाजुक बनी है। पुलिस ने इस मामले टवेरा चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed