फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: 41 teams will be responsible for the health of women involved in Prime Minister Narendra Modi's program

प्रयागराज : 41 टीमों पर होगी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी

Mon, 20 Dec 2021 12:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 12:32 AM IST
सार

महिलाओं के रुकने के लिए बनाए गए केंद्रों पर तैनात होंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें। एक टीम में रहेंगे दो स्वास्थ्य कर्मी, तीन स्कूलों पर एक डॉक्टर बनाए गए नोडल।

विज्ञापन
Prayagraj: 41 teams will be responsible for the health of women involved in Prime Minister Narendra Modi's program
Prayagraj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर तैयार किया जा रहा पंडाल। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रधानमंत्री के 21 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम में पूरे प्रदेश की लगभग ढाई लाख महिलाएं शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए अलग-अलग 41 स्कूलों में रुकने की व्यवस्था की गई है। महिलाओं केस्वास्थ्य की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 41 टीमें गठित की गईं हैं। प्रत्येक टीम में दो स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही तीन केंद्रों पर एक चिकित्सक को नोडल बनाया गया है, ताकि आवश्यकतानुसार महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए रविवार को सीएमओ डॉ. नानक सरन ने सभी चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रही महिलाओं केस्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी चिकित्साधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि 20 और 21 दिसंबर को सभी को अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन

Prayagraj: 41 teams will be responsible for the health of women involved in Prime Minister Narendra Modi's program
Prayagraj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों का किया गया कोविड टेस्ट। - फोटो : प्रयागराज
कार्यक्रम स्थल पर थर्मल स्कैनिंग की भी होगी व्यवस्था
सभी केंद्रों पर महिलाओं की कोविड जांच और कोविड टीकाकरण की व्यवस्था भी रहेगी। जांच की व्यवस्था सोमवार को दोपहर एक बजे से रात 8 बजे तक होगी। कार्यक्रम स्थल पर भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8 टीमें तैनात रहेंगी, जिससे आकस्मिक  स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा किया जा सके। कार्यक्रम स्थल पर थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था भी की गई है।

अधिकारियों की शुरू हुई कोरोना जांच
सीएमओ डॉ. नानक सरन ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सभी अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। 20 दिसंबर तक जांच की प्रक्रिया पूरी की जानी है। साथ ही जिन महिलाओं को कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करना है, उनकी भी आरटीपीसीआर जांच की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed