{"_id":"61e4625ac5616358cf1038d4","slug":"prayagraj-34-patients-admitted-in-srn-s-corona-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : एसआरएन के कोरोना वार्ड में 34 मरीज भर्ती, अब तक तीन मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : एसआरएन के कोरोना वार्ड में 34 मरीज भर्ती, अब तक तीन मौत
Sun, 16 Jan 2022 11:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:52 PM IST
सार
संक्रमण की पुष्टि के बाद उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट कराकर उपचार किया जा रहा है। मरीज का ऑक्सीजन लेवल 88 पहुंचा तो उसे ऑक्सीजन का सपोर्ट दिया गया है।
विज्ञापन
prayagraj news : एसआरएन।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलथ्री एसआरएन अस्पताल के कोरोना वार्ड में रविवार को भर्ती संक्रमितों की संख्या 34 हो गई। इनमें 12 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं अन्य बीमारियों से पीड़ित तीन मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। बेली अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित की हालत बिगड़ गई। अधीक्षक डॉ. एमके अखौरी के मुताबिक संक्रमित टीबी और पीलिया से भी पीड़ित है।
विज्ञापन
संक्रमण की पुष्टि के बाद उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट कराकर उपचार किया जा रहा है। मरीज का ऑक्सीजन लेवल 88 पहुंचा तो उसे ऑक्सीजन का सपोर्ट दिया गया है। वहीं कोटवा में रविवार को 13 नए संक्रमित भर्ती कराए गए। सभी के लक्षण और हालत सामान्य है। सोमवार को दो मरीजों को छुट्टी दी जाएगी।
विज्ञापन
नोडल अफसर एलवन कोविड अस्पताल एसीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि सभी मरीजों का उपचार गाइड लाइन के मुताबिक किया जा रहा है। सभी की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि एलवन फूलपुर कोविड अस्पताल में किसी संक्रमित को भर्ती नहीं किया गया है।
विज्ञापन
नए साल में कोरोना से हुई तीसरी मौत
कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की रविवार को एसआरएन अस्पताल के कोविड वार्ड में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में इस बार कोरोना संक्रमण से यह तीसरी मौत है। रविवार को जान गंवाने वाले व्यक्ति को सड़क हादसे में सिर में गंभीर चोट लगी थी। उपचार के दौरान उसकी कोविड जांच कराई गई थी। रिपोर्ट पॉिजिटिव आने के बाद उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट कराया गया था।
एसआरएन में नोडल अफसर कोविड डॉ. सुजीत के मुताबिक सिर में चोट गंभीर थी, इसलिए संक्रमित घायल को आईसीयू में शिफ्ट कराया गया था। जहां उसकी मौत हुई। मौत का कारण कोरोना संक्रमण नहीं बल्कि सिर में लगी चोट रही। वहीं अब तक शहर में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरेाना की इस लहर में इसके पहले दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। इसमें आग से झुलसी एक महिला गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूसरी महिला किडनी की बीमारी से पीड़ित थी। दोनों महिलाएं उपचार के दौरान कराई गई कोविड जांच में कोरोना संक्रमित पायी गई थी। नोडल अफसर के मुताबिक तीनों कोरोना संक्रमितों की मौत का कारण अन्य बीमारियां बनीं।