फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: 25 hajri shooter shot to fury in shootout

प्रयागराजः मुठभेड़ में 25 हजारी बदमाश फुल्ला को लगी गोली

Mon, 29 Apr 2019 07:59 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Apr 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: 25 hajri shooter shot to fury in shootout
fulla - फोटो : प्रयागराज
गुजरात के सूरत शहर समेत जिले के तीन थानो में दो दर्जन संगीन धाराओं के आरोपी अरुण कुमार दुबे उर्फ टुन्ना उर्फ फुल्ला को सोमवार की भोर घूरपुर क्षेत्र के इरादतगंज-हवाई पट्टी रोड पर हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। मुठभेड़ में फुल्ला के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए स्वरुपरानी अस्पताल में भर्ती कराया है। जिले के लालापुर, घूरपुर एवं नैनी समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, लूट, छिनैती, रंगदारी, मारपीट, अवैध खनन सहित दो दर्जन से अधिक संगीन अपराधों में अरुण कुमार दुबे उर्फ फुल्ला उर्फ टुन्ना शामिल था। लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। गुजरात के सूरत में भी उसके ऊपर कई मुकदमे हैं। 
विज्ञापन


मूलरूप से लालापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी अरुण कुमार दुबे उर्फ फु ल्ला बात-बात में गोली चलाने के लिए कुख्यात है। जगदीशपुर समेत आस-पास के लोग तो उससे भय खाते ही हैं। वह पुलिस वालों से भी भिडने में संकोच नहीं करता था। इधर कई वर्षों से उसका नाम राजा पांडेय गैंग से भी जोड़ा जाने लगा था। सोमवार की भोर गस्त के लिए निकली घूरपुर थाने की पुलिस टीम को इरादतगंज से हवाई पट्टी की तरफ  जाने वाली सड़क पर बिना नंबर प्लेट लगी अपाचे मोटरसाइकिल पर दो लोग आते दिखे।
विज्ञापन


सिपाहियों ने रुकने को कहा तो बाइक सवार बदमाशों फ ायर करते हुए भागने लगे। जबाव में पुलिस ने भी फ ायर किया तो एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। बाद में पुलिस के नजदीक जाने पर पता चला कि वह 25 हजार का ईनामी बदमाश फुल्ला है। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। भागने वाले बदमाश की पहचान पीयूष शुक्ला पुत्र प्रमोद शुक्ला निवासी बगबना, घूरपुर है। पीयूषपर भी घूरपुर और नैनी थानों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह दो दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया था। बदमाशों के पास से पुलिस को एक मोटरसाइकिल, एक पिस्टल, एक तमंचा, खोखे और कारतूस बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कृत होगीं पुलिस टीम
सोमवार को मुठभेड़ कर शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नकदी पुरस्कार देकर सम्मानित करने की घोषणा की है। बदमाश को पकड़े जाने और पुलिस के लिए पुरस्कार की घोषणा से घूरपुर क्षेत्र के लोगों प्रसन्नता है।
.....................................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed